March 29, 2024 7:23 pm

महेंद्र सिंह धोनी के घर पहुचे सुरेश रैना, देउड़ी मंदिर के किये दर्शन

सोशल संवाद/ डेस्क : भारतीय टीम के पूर्व महान बल्लेबाज सुरेश रैना और महेंद्र सिंह धोनी की दोस्ती के बारे में हर कोई जानता है| वही रांची में खेलने आये सुरेश रैना और धोनी से न मिले ऐसा कैसे हो सकता है| तो आपको बतादे लीजेंडरी क्रिकेट लीग में हैदराबाद के तरफ से खेल रहे सुरेश रैना तमाड़ स्थित प्रसिद्ध दिउड़ी मंदिर पहुंचे. इसके बाद उनहोने बुधवार की शाम चार बजे मंदिर पहुंचकर माता दिउड़ी की पूजा-अर्चना की.

इसके बाद सुरेश रैना अपने जिगरी दोस्त एमएस धोनी से मिलने धोनी के फार्म हाउस जाकर एमएस धोनी और उनकी पत्नी साक्षी से मुलाकात की और साथ में भोजन भी किए. इस बात की जानकारी सुरेश रैना ने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीर साझा करते हुए कहा, और कैप्शन में लिखा’भोजन के लिए धन्यवाद साक्षी और माही भाई’|

भारत के पूर्व स्पिनर प्रज्ञान ओझा को भी धोनी ने डिनर पर आमंत्रित किया था। उन्होंने भी भारत के पूर्व कप्तान को धन्यवाद देने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “धन्यवाद माही भाई… मुझे डिनर पर बुलाने के लिए! भगवान आपको और परिवार को आशीर्वाद दें।”

Our channels

और पढ़ें

और पढ़ें

होली पार्टी के लिए यह सबसे अच्छा बॉलीवुड गाना है होली पर भी इन शहरों में खुले रहेंगे बैंक हेल्दी हार्ट के लिए डाइट में अपनाएं ये फूड्स, गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने में हैं मददगार हिन्दू धर्म में पूजा–पाठ का बहुत महत्त्व है, पूजा में उपयोग की जाने वाली सामग्रियों में फूल सबसे महत्वपूर्ण है। हार्ट फेल होने से पहले शरीर देने लगता है ये 5 संकेत हार्ट अटैक से करना है बचाव, तो इन चीजों को खाना करें शुरू हमेशा खुश रहने के लिए अपनाएं ये आदतें हफ्तों तक खांसी से है परेशान तो हो जाइये सावधान