---Advertisement---

ग्राहक जागरण पखवाड़ा का उद्घाटन कार्यक्रम बिरसा नगर में संपन्न

By Aditi Pandey

Published :

Follow
ग्राहक

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत द्वारा आयोजित ग्राहक जागरण पखवाड़ा का उद्घाटन कार्यक्रम पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष श्री पप्पू सिंह जी के आवास बिरसा नगर में संपन्न हुआ। साथ ही आज के दिन ही टाटानगर गोशाला ट्रस्ट घाघीडिह में‌ उपाध्यक्ष ऐंजिल उपाध्याय जी के द्वारा गौ माता को भोजन करा कर गौ सेवा कार्य भी किया गया।

 यह भी पढ़ें: ईश्वर की कृपा से कंबल सेवा, जरूरतमंदों के चेहरे पर मुस्कान लाता हर हर महादेव सेवा संघ

कार्यक्रम का शुभारंभ पर्यावरण आयाम सह प्रमुख वंदना‌ जी के द्वारा ग्राहक गीत गाकर हुआ। इसके उपरांत प्रांत उपाध्यक्ष ऐंजिल उपाध्याय जी ने संगठन मंत्र का वाचन किया। इस उद्घाटन कार्यक्रम में ग्राहक जागरण पखवाड़े की महत्ता एवं आगामी गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यक्रम को तीन प्रमुख वक्ताओं ने संबोधित किया।जिला पर्यावरण आयाम प्रमुख श्री कुमार अमलेंदु जी ने ग्राहक जागरण पखवाड़े के अंतर्गत आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। प्रांत संगठन मंत्री श्री वी. प्रभु जी ने संगठन का संक्षिप्त परिचय देते हुए ग्राहक पंचायत की उपलब्धियों के बारे में विस्तार से बताया।

जिला अध्यक्ष श्री पप्पू सिंह जी ने सभी को आशीर्वचन प्रदान करते हुए ग्राहक जागरण पखवाड़े के निमित्त आयोजित होने वाले समस्त कार्यक्रमों को सुव्यवस्थित, अनुशासित एवं प्रभावी ढंग से संपन्न करने की योजना पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम का समापन शांति मंत्र के साथ किया गया।

उपस्थित सहभागियों में प्रमुख रूप से

प्रांत महिला आयाम प्रमुख श्रीमती रूबी लाल जी,जिला सह सचिव श्री रोहित जी,जिला रोजगार आयाम प्रमुख श्री मनोज लकड़ा जी,श्रीमती विजयलक्ष्मी वेदुला जी,श्रीमती रीना परितोष जी,जिला पर्यावरण सह-प्रमुख श्रीमती वंदना शर्मा जी सहित ग्राहक पंचायत की महिला सदस्या एवं कुछ जागरूक नागरिक भी उपस्थित रहे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---