Advertisement 2

वंदे भारत ट्रेन का परिचालन आगामी रविवार से टाटानगर स्टेशन से होगा प्रारंभ : सांसद विद्युत वरण महतो

By Akash

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/जमशेदपुर : वंदे भारत ट्रेन का परिचालन आगामी रविवार से टाटानगर स्टेशन से प्रारंभ होगा। इस आशय की जानकारी सांसद बिद्युत बरण महतो ने अब से कुछ देर पहले दी है। 

सांसद श्री महतो ने जानकारी देते हुए कहा कि कुछ समय पूर्व उन्हें केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दूरभाष पर बताया कि टाटानगर से हावड़ा स्टेशन के बीच यह ट्रेन चलेगी। उन्होंने यह भी बताया कि संभवतः शुक्रवार को इसकी अधिकृत घोषणा की जाएगी।

इसके साथ ही सांसद श्री महतो ने इस सूचना के लिए रेल मंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया है एवं उनके साथ-साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति भी आभार व्यक्त किया एवं उन्हें धन्यवाद दिया है। सांसद श्री महतो ने कहा कि इस ट्रेन के लिए उन्होंने पूर्व में रेल मंत्री से आग्रह किया था जिस पर उन्होंने संज्ञान लेते हुए इसे धरातल पर उतारने का कार्य किया है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version