September 27, 2023 1:05 am
Advertisement

जमशेदपुर समेत तीन शहरों के विकास पर होगा 100 करोड़ खर्च….. किया जाएगा सौंदर्यीकरण

Advertisement

सोशल संवाद / डेस्क : जमशेदपुर शहर के तीनों नगर निकाय, धनबाद नगर निगम व रांची नगर निगम के विकास पर झारखंड सरकारी करीब 100 करोड़ की राशि खर्च करेगी। इन तीनों शहरों को तीन मिलियन प्लस सिटी का दर्जा हासिल है। शहर में तीन नगर निकाय मसलन जमशेदपुर अक्षेस, मानगो नगर निगम व जुगसलाई नगर परिषद के क्षेत्र में विकास की राशि का उपयोग बुनियादी संरचना को विकसित करने व सौंदर्यीकरण में खर्च किया जाएगा। बुनियादी संरचना में सड़क, सामुदायिक विकास भवन, नाली, पार्क, स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा।

कुल 100 करोड़ की राशि में शहर के तीनों नगर निकाय में 35 से 40 करोड़ की हिस्सेदारी आएगी। शनिवार को रांची में मुख्य सचिव सुखदेव सिंह की अध्यक्षता में एचएलएमसी की बैठक में 125 से ज्यादा योजनाओं की मंजूरी दी गई है। इसमें शहर के 48 योजनाएं शामिल हैं। केंद्र सरकार 15 वें वित्त आयोग के तहत विकास की राशि का आवंटन राज्य सरकार को करेगी। राज्यस्तरीय समिति से मंजूरी मिलने के बाद नगर निकाय की ओर से टेंडर की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

Advertisement
Advertisement
Our channels

और पढ़ें