106 रैपिड एक्शन फोर्स द्वारा हरियाली तीज का उल्लासपूर्ण आयोजन

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
106 रैपिड एक्शन फोर्स द्वारा हरियाली तीज

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर – 106 रैपिड एक्शन फोर्स ने आज मनाए जा रहे हरियाली तीज पर्व को बड़े धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस विशेष अवसर पर, वाहिनी के सभी कार्मिकों के परिवारों तथा कर्मिकाओं ने एकत्रित होकर इस त्योहार की खुशियों को साझा किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती शुभ्रा कांत, अध्यक्षा आरसीडब्ल्यूए–106 द्रुत कार्य बल थीं।

यह भी पढ़े : बड़े सपने नहीं,मूलभूत सुविधाएं दीजिए: SCCI

Sunrise Enclave

कार्यक्रम के दौरान, सभी ने पारंपरिक गीतों और नृत्यों का आनंद लिया और तीज के विशेष भोज का लुत्फ उठाया। इस आयोजन में वाहिनी के कार्मिकों के परिवारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पारंपरिक सांस्कृतिक गतिविधियों में शामिल होकर इस महत्वपूर्ण पर्व की खुशियों को दोगुना किया।

इस पर्व के माध्यम से, 106 रैपिड एक्शन फोर्स ने अपने परिवारों के साथ मिलकर सामुदायिक भावना और एकता को बढ़ावा दिया।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---