Responsive Full Width Slider

दसवीं व आइटीआइ पास रेलवे में करें अप्रेंटिस

By Riya Kumari

Published :

Follow
दसवीं व आइटीआइ पास रेलवे में करें अप्रेंटिस

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : रतीय रेल का नॉर्थइस्ट फ्रंटियर रेलवे भा (एनएफआर) अपने क्षत्राधिकार में आनेवाले वर्कशॉप, डिवीजन एवं यूनिट में अप्रेंटिस एक्ट 1961 के तहत 6777 पदों पर अप्रेंटिसशिप का मौका दे रहा रहा है. अप्रेंटिस की अवधि एक वर्ष है.

यह भी पढ़े : Rajnath Singh on Student Protest: ‘स्टूडेंट्स को बनाया जा रहा पॉलिटिकल टूल’, दिल्ली प्रदर्शन को लेकर राजनाथ सिंह का विपक्ष पर बड़ा हमला

आवेदन के लिए योग्यता

टेक्निकल ट्रेड के लिए मान्यताप्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ दसवीं पास एवं संबंधित ट्रेड में एनसीवीटी या एससीवीटी से आइटीआइ प्रमाणपत्र प्राप्त करनेवाले आवेदन कर सकते हैं. मेडिकल लैब टेक्नीशियन (पैथोलॉजी/रेडियोलॉजी) ट्रेड के लिए न्यूनतम 50 प्रतिशत
अंकों से दसवीं एवं फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी से बारहवीं पास होना आवश्यक है.

आयु सीमा: अभ्यर्थी की आयु 15 वर्ष से कम और 24 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए. आयु की गणना 19 अगस्त, 2026 के अनुसार की जायेगी. आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जायेगी.

चयन प्रक्रिया एवं स्टाइपेंड

उम्मीदवारों का चयन योग्यता अंकों के आधार पर तैयार की गयी मेरिट सूची के अनुसार किया जायेगा. एनटीसी/ एसटीसी धारकों के लिए न्यूनतम स्टाइपेंड 9600 रुपये प्रतिमाह तय किया गया है.

कुल पद : 6777

  • कटिहार एवं तिनधारिया वर्कशॉप 1103
  • अलीपुरद्वार डिवीजन 651
  • रंगिया डिवीजन 750
  • लामडिंग डिवीजन 1274
  • तिनसुकिया डिवीजन 860
  • न्यू बोंगाईगांव वर्कशॉप एवं इंजीनियरिंग वर्कशॉप 881
  • डिब्रूगढ़ वर्कशॉप 763
  • मुख्यालय/ मावर्कशॉप 495

अंतिम तिथि : 19 अगस्त

पात्र उम्मीदवार इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग अभ्यर्थियों को 100 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा. आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गयी है.

  • विवरण देखें : https://app. nfr-recruitment.in/assets/forms/NFR_ADVT_ Document.pdf

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---