11 को राज्य का सर्वांगीण विकास के मांग पर भाजपा का विधानसभा घेराव

By admin

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/चांडिल : 11 अप्रैल को राज्य का सर्वांगीण विकास के मांग पर भाजपा का विधानसभा घेराव कार्यक्रम होगा। इस संबंध में भाजपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के प्रभारी डॉ0 अमर कुमार चौधरी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ0 जटा शंकर पांडे ने निमडीह में संवाददाता सम्मेलन आयोजित किया।

इस दौरान डॉ0 अमर कुमार चौधरी ने कहा कि वर्तमान झारखंड सरकार राज्य के विकास में विफल है। उन्होंने कहा कि हर पंद्रह किलोमीटर में वायर हाउस, स्कूल, कॉलेज, तकनीकी प्रशिक्षण संस्थान, अस्पताल आदि का निर्माण करने से स्वत: ही राज्य का सर्वांगीण विकास होगा। लेकिन हेमंत सोरेन सरकार राज्य के विकास के लिए गंभीर नहीं है।

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

उन्होंने कहा कि राज्य के चहुमुंखी विकास के मांग पर भाजपा द्वारा 11 अप्रैल को विधान सभा का घेराव किया जायेगा। डॉ0 जटा शंकर पांडे ने कहा कि शिक्षा व कृषि का स्तर उन्नत कर राज्य का विकास किया जा सकता है। लेकिन हेमंत सोरेन सरकार विकास के लिए सचेतन नहीं है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट