नालासोपारा में बर्थडे केक खाने से 11 लोग बीमार, डिब्बे में मिली मरी छिपकली; 7 बच्चे शामिल

By Riya Kumari

Published :

Follow
नालासोपारा में बर्थडे केक खाने से 11 लोग बीमार, डिब्बे में मिली मरी छिपकली; 7 बच्चे शामिल

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : महाराष्ट्र के पालघर जिले के नालासोपारा में जन्मदिन की खुशी उस समय हड़कंप में बदल गई, जब केक खाने के बाद 11 लोगों की तबीयत बिगड़ गई। इनमें सात बच्चे भी शामिल हैं। घटना नालासोपारा पूर्व के टाकीपाड़ा इलाके की बताई जा रही है। केक के डिब्बे में मरी हुई छिपकली मिलने की बात सामने आने के बाद खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढे : पिठोरिया घाटी में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने कार और 3 बाइक को कुचला; 2 की मौत, 4 घायल

केक खाने के कुछ देर बाद बिगड़ी तबीयत

जानकारी के मुताबिक, एक महिला के जन्मदिन के लिए केक मंगाया गया था। पार्टी के दौरान परिवार और मेहमानों ने केक खाया। इसके कुछ ही समय बाद लोगों को सीने में जलन, पेट दर्द और उल्टी जैसी शिकायतें होने लगीं।

इसी दौरान एक मेहमान की नजर केक की प्लेट में मरी हुई छिपकली पर पड़ी। इसके बाद पार्टी में हड़कंप मच गया।

11 लोग अस्पताल में भर्ती

तबीयत बिगड़ने के बाद कुल 11 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें चार महिलाएं और सात बच्चे शामिल हैं। पीड़ितों में एक ढाई साल का बच्चा भी बताया गया है। कुछ बच्चों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें ICU में भी रखा गया था।

चामुंडा बेकरी से मंगाया गया था केक

बताया गया कि जन्मदिन का केक नालासोपारा स्थित चामुंडा बेकरी से मंगाया गया था। घटना के बाद खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने बेकरी के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।

अधिकारियों ने केक के नमूने जांच के लिए भेजे हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि लोगों के बीमार होने की वास्तविक वजह क्या थी और केक में मिली छिपकली का इससे क्या संबंध है।

जांच रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

फिलहाल प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहा है। खाद्य विभाग द्वारा केक के नमूनों की जांच कराई जा रही है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इस घटना ने एक बार फिर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और बेकरी उत्पादों की साफ-सफाई को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि, केक में छिपकली मिलने के दावे की अंतिम पुष्टि जांच रिपोर्ट के बाद ही होगी।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version