11वीं बोर्ड परीक्षा 20 मई से, जैक ने जारी की तिथि

By Annu kumari

Published :

Follow
Xavier Public School

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/जमशेदपुर; झारखंड एकेडमिक काउंसिल की ओर से गुरुवार 24 अप्रैल को 11वीं बोर्ड परीक्षा की नई तिथि जारी कर दी गई है। विद्यार्थियों को पूरे 2 महीने का इंतजार करना पड़ा। झारखंड एकेडमिक काउंसिल की ओर से 10वीं 12वीं आठवीं और नोवीं की बोर्ड परीक्षाएं ले ली गई थी, लेकिन अभी तक 11वीं के विद्यार्थियों की बोर्ड तिथि जारी नहीं की गई थी। ऐसे में पूर्वी सिंहभूम जिले के लगभग 40 हज़ार विद्यार्थी परीक्षा के इंतजार में थे।

11वीं की परीक्षा झारखंड एकेडमिक काउंसिल की ओर से 6, 7 और 8 मार्च को आयोजित की जानी थी लेकिन जय के अध्यक्ष अब तक इसकी नई तिथि जारी नहीं की गई है। जैक में अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के पद रिक्त होने के कारण रद्द की गई थी। झारखंड अधिविद्य परिषद (जैक) की आठवीं एवं नौवीं की परीक्षा स्थगित करने के बाद नई तिथि जारी करते हुए इसकी परीक्षा ले ली गई थी लेकिन 11वीं के विद्यार्थियों की परीक्षा तिथि न जारी हो पाई और ना ही परीक्षा हो सकीं। लगभग डेढ़ माह बाद परीक्षा की तिथि जैक द्वारा घोषित कर दी है। परिषद द्वारा कक्षा 11वीं बोर्ड परीक्षा दिनांक 20, 21 और 22 मई 2025 को प्रथम पाली सुबह 10:45 से एवं द्वितीय पाली दोपहर 2 बजे से आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए ऑनलाइन प्रवेश पत्र 13 मई 2025 से झारखंड अधिविध परिषद के अधिकारिक वेबसाइट पर डाउनलोड होना शुरू होगा।

Sunrise Enclave
YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---