Advertisement 1
Advertisement 2

Love triangle के चक्कर में फंसे 12 लोंग…जाने पूरा मामला

By admin

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : एक लड़की के दोहरे प्यार के चक्कर में पश्चिमी सिंहभूम जिले के विभिन्न गांवों के 12 लोगों को सोयको थानाक्षेत्र के रूईटोली गांव के लोगों ने रविवार की देर रात बंधक बना लिया। इधर, पसराबेड़ा में आयोजित छऊ नृत्य देखकर अन्य गांवों के लोग भी रूईटोला पहुंचे और बंधक बनाए गए लोगों की जमकर पिटाई कर दी।

बाद में सूचना मिलने पर सोयको थाने की पुलिस रूईटोला पहुंची। ग्रामीणों ने सभी आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया। बंधक बनाए गए लोगों में डेबरा पुर्ती, दरगा हुन्नी पुर्ती, मोटाय पुर्ती, जीदन पुर्ती, बिरसा पुर्ती, विष्णु हुन्नी पुर्ती, लालसिंह सोय, डेबरा बोदरा , मोजे बोदरा, अमित मुंडरी और बिरसा बोदरा के नाम शामिल हैं।

मुरहू के सिटी लोआडीह गांव की एक लड़की को पश्चिमी सिंहभूम के गांव राईगड़ा के डेबरा पुर्ती से प्रेम संबंध था। बताया जा रहा है कि उसके साथ लड़की का लोटा-पानी भी हो गया था। इस बीच लड़की को पता चला कि उसके मंगेतर डेबरा का किसी और महिला के साथ संबंध है। इस बात का पता चलने के बाद लड़की ने डेबरा से संबंध तोड़ लिया था।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator