तेलंगाना में कांग्रेस सरकार बनने पर एससी-एसटी डिक्लेरेशन के 12 बिंदुओं को लागू किया जाएगा- खरगे

सोशल संवाद/दिल्ली (रिपोर्ट-सिद्धार्थ प्रकाश ) : कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शनिवार को तेलंगाना के हैदराबाद के पास चेवेल्ला में कहा कि अंदरखाने केसीआर और भाजपा में सांठगांठ है। तेलंगाना में कांग्रेस सरकार बनने पर एससी-एसटी डिक्लेरेशन के 12 बिंदुओं को लागू किया जाएगा। उन्होंने जनता से तेलंगाना में केसीआर सरकार और केंद्र में मोदी सरकार को हराने का आह्वान किया।

यह बातें मल्लिकार्जुन खरगे ने हैदराबाद में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहीं। इस दौरान तेलंगाना कांग्रेस प्रभारी माणिक राव ठाकरे, तेलंगाना कांग्रेस अध्यक्ष रेवंत रेड्डी,कांग्रेस विधायक दल के नेता भट्टी विक्रमार्क, मधु गौड़ याक्षी, उत्तम कुमार रेड्डी, के राजू, दामोदर राजा नरसिम्हा, हनुमंत राव, पोन्नाला लक्ष्मैया, पूर्व केंद्र मंत्री रेणुका चौधरी, बलराम नायक, सीतक्का, जाना रेड्डी, श्रीधर बाबू, साबिर अली, मोहम्मद अजहरुद्दीन, मीनाक्षी नटराजन, वामशी रेड्डी, दीपा दासमुंशी सहित कांग्रेस के तमाम वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इस दौरान खरगे ने मुख्यमंत्री केसीआर पर निशाना साधते हुए कहा कि सभी ने मिलकर तेलंगाना राज्य की लडाई लडी है और सोनिया गांधी जी ने तेलंगाना राज्य बनाया।

खरगे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह पूछते हैं कि कांग्रेस पार्टी ने 53 साल में क्या किया। उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि आजादी के तुरंत बाद कांग्रेस ने 562 रियासतों में बंटे देश को एकजुट कर हिंदुस्तान को मजबूत बनाया। कांग्रेस पार्टी ने देश को संविधान और लोकतंत्र दिया। कांग्रेस ने देश में एम्स, आईआईटी, आईआईएम, इसरो, डीआरडीओ, ओएनजीसी, भांखडा नांगल डैम, नागार्जुन सागर डैम, हरित क्रांति, मनरेगा दिया। कांग्रेस ने बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया। इंदिरा गांधी ने पाकिस्तान के दो टुकड़े किए। देश में कंप्यूटर और मोबाइल कांग्रेस की ही देन हैं। आजादी से पहले देश में सुईं तक नहीं बनती थी। कांग्रेस सरकारों ने देश में बड़े-बड़े कारखाने लगाए।

कांग्रेस ने देश से अन्न की कमी को दूर किया और  गरीबों को अन्न देने का काम किया। कांग्रेस ने महिलाओं, दलितों और आदिवासियों को आरक्षण दिया। कांग्रेस ने लैंड रिफॉर्म एक्ट के तहत जमीनें दी। खरगे ने कहा कि इंदिरा गांधी और राजीव गांधी ने देश की एकजुटता के लिए अपनी जान दी थी। राहुल गांधी जनता की बात कर रहे हैं, इसलिए उनकी संसद की सदस्यता रद्द कर दी गई, मगर राहुल गांधी डरने वाले नहीं हैं।

 

 

admin
Published by
admin

Recent Posts

  • समाचार

सरकार के ऐतिहासिक निर्णय से जनता को होगा लाभ – डा. अजय

सोशल संवाद / जमशेदपुर : पूर्व सांसद सह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डा.अजय कुमार ने…

18 hours ago
  • समाचार

अब अंधा नहीं रहा कानून! न्याय की देवी की आंखों से हट गई है पट्टी; बदल गई है न्याय की देवी की प्रतिमा

सोशल संवाद / डेस्क : भारतीय संविधान लागू होने के 75वें वर्षों के बाद न्याय…

20 hours ago
  • राजनीति

केजरीवाल के मॉडल में लोग 9 रुपये से 18 रुपये प्रति यूनिट की महंगी बिजली खरीदने को मजबूर हैं – बांसुरी स्वराज

सोशल संवाद / नई दिल्ली ( रिपोर्ट - सिद्धार्थ प्रकाश ) : दिल्ली भाजपा की…

21 hours ago