---Advertisement---

13.15 लाख किशोरियों को लगेगा निःशुल्क सर्वाइकल कैंसर का टीका : मंगल पांडे

By Aditi Pandey

Published :

Follow
13.15 lakh adolescent girls will get free vaccine

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : बिहार राज्य की 13.15 लाख किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर का टीका निःशुल्क लगाया जायेगा. स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने शनिवार को इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान में इस योजना की शुरूआत करते हुए कहा कि सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में स्तन कैंसर के बाद दूसरा सबसे आम कैंसर है.

यह भी पढ़ें: रंग बरसे जमशेदपुर 2026: नशामुक्त, सांस्कृतिक होली में युवाओं का उत्साह चरम पर

उन्होंने बताया कि इस वर्ष बिहार को 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की 13 लाख किशोरियों के टीकाकरण का लक्ष्य मिला है. राज्य के सभी जिलों और प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर यह सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी देशभर में इस अभियान की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राजस्थान के अजमेर से किये जाने के साथ ही बिहार में भी इसका औपचारिक शुभारंभ हुआ.

खून की जांच से गर्भमें ही पता लग सकता है डाउन सिंड्रोम

गर्भावस्था के दौरान ही शिशु में डाउन सिंड्रोम की पहचान अब संभव हो गयी है. चिकित्सा विज्ञान में विकसित आधुनिक रक्त जांच प्रणाली से इस आनुवंशिक स्थिति के जोखिम का आकलन किया जा सकता है. समय पर जांच से परिवार को उचित परामर्श और निर्णय लेने में सहायता मिलेगी है.

स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने बताया कि राज्य सरकार इस प्रणाली का पता करके इसके माध्यम से जांच कराने की पहल करेगी. उन्होंने बताया कि अभी तक नौ प्रमंडलीय मुख्यालयों में मानसिक या विकासात्मक देरी के साथ शारीरिक विकास की जांच के लिए डिस्ट्रिक्ट अर्ली इंटरवेंशन सेंटर कार्यरत है.

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---