समाचार

13 वर्षीय बालक लापता, परिजनों ने पुलिस से की खोजबीन की मांग

सोशल संवाद / जमशेदपुर : शहर के देवनगर,  न्यू बरद्वारी, थाना  सीताराम डेरा से 13 वर्षीय बालक सचिन कुमार के लापता होने की खबर सामने आई है। परिजनों के अनुसार, सचिन 24 तारीख की शाम लगभग 8:30 बजे घर से बिना बताए निकला था और तब से अब तक वापस नहीं लौटा है। लापता बालक के मामा उपेंद्र यादव ने बताया कि सचिन पिछले एक महीने से उनके पास रह रहा था। परिजनों ने अपनी ओर से आस-पड़ोस और रिश्तेदारों के बीच काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। उन्होंने बताया कि जब काफी खोजबीन के बावजूद कोई जानकारी नहीं मिली, तो वे स्थानीय थाना पहुंचे और पुलिस से मामले में त्वरित कार्रवाई करने की अपील की।

यह भी पढ़े : डॉन बॉस्को स्कूल के छात्र की गुमशुदगी, परिजन परेशान

लापता बालक का हुलिया

  • नाम: सचिन कुमार
  • उम्र: 13 वर्ष
  • पिता का नाम: सिकंदर यादव
  • पहनावा: पिंक रंग की शर्ट और ग्रीन रंग का ट्राउजर
  • रंग: गोरा
  • ऊँचाई: लगभग 4.5 फीट

परिजनों की चिंता बढ़ती जा रही है, क्योंकि बच्चे के लापता होने को कई दिन हो चुके हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और बालक की तलाश शुरू कर दी है। अधिकारियों ने आम जनता से भी अपील की है कि यदि किसी को इस बालक के बारे में कोई जानकारी मिले, तो वे तुरंत निकटतम पुलिस स्टेशन में सूचित करें। अथवा इस नंबर पर खबर दे – 8789393257

परिजनों ने प्रशासन से बच्चे की जल्द से जल्द तलाश कर सुरक्षित घर वापसी सुनिश्चित करने की मांग की है।

Tamishree Mukherjee
Published by
Tamishree Mukherjee

Recent Posts

  • समाचार

बबन राय और सुधीर कुमार पप्पू के संयुक्त सहयोग से सोनारी उपकार संघ का पंडाल उद्घाटन संपन्न हुआ

सोशल संवाद / जमशेदपुर : 29 मार्च 2025 सोनारी,बुधराम मोहल्ला,कमल चौक मे माँ बम्लेश्वरी जी…

2 hours ago
  • समाचार

राजस्थान दिवस: गौरवशाली विरासत और संस्कृति का उत्सव

सोशल संवाद / जमशेदपुर : आज राजस्थान दिवस के शुभ अवसर पर, हम इस वीरभूमि…

2 hours ago
  • राजनीति

बिजली बिलों में वृद्धि करने के लिए कंसल्टेंट नियुक्त करने की प्रक्रिया शुरू- देवेंद्र यादव

सोशल संवाद / नई दिल्ली : दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने…

2 hours ago
  • धर्म

कल से हो रहा है ,माता रानी का आगमन

सोशल संवाद /डेस्क : चैत्र नवरात्रि 2025 का शुभारंभ 30 मार्च यानी कल से हो…

20 hours ago
  • धर्म

लोक आस्था का महापर्व चैती छठ पूजा

सोशल संवाद /डेस्क : लोक आस्था का महापर्व चैती छठ, सूर्य देव और छठी मैया…

21 hours ago
AddThis Website Tools