कैंसर की 137 दवाएं आज से सस्ती:48 दिन पहले सुप्रीम कोर्ट ने कहा था- ₹2700 की दवा मरीज को ₹27000 में मिलना नरसंहार जैसा

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
137 cancer drugs become cheaper starting today

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : कैंसर की 137 दवाएं आज (9 नवंबर) से सस्ती हो गई हैं। दवा कंपनियों ने 121 दवाओं के 1,364 फॉर्मूलेशन की नई कीमतें जारी की हैं। इनमें 679 ब्रांड की दवाओं के दाम 50% से ज्यादा घटाए गए हैं। सबसे ज्यादा 96.45% की कमी की गई है। कीमतें घटने से मरीजों को हर साल करीब 3,540.38 करोड़ रुपए की बचत होने का अनुमान है।

यह भी पढ़े : डिवाइन मिशन स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी सह बाल मेला का आयोजन

दरअसल, 22 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट ने कैंसर की दवाओं की रिटेलर कीमत (PTR) और मैक्सिमम रिटेल प्राइज यानी MRP के बीच के मार्जिन पर सवाल उठाए थे। कोर्ट ने कहा था- ₹2700 की दवा मरीज को ₹27000 में मिलना दिनदहाड़े डकैती और नरसंहार जैसा है।

अथॉरिटी ने मुनाफा 30% तय किया

सुप्रीम कोर्ट की नाराजगी के बाद 17 अक्टूबर को नेशनल फार्मास्यूटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (NPPA) ने 137 गैर-अनुसूचित (नॉन शिड्यूल्ड) कैंसर दवाओं पर कंपनियों का मुनाफा 30% तय कर दिया था। इसी फैसले के बाद दवाओं की कीमतें कम हुई हैं।

विशेषज्ञ समिति ने की थी सिफारिश

कीमतें कम करने की सिफारिश डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ हेल्थ सर्विसेज (DGHS) के तहत बनी विशेषज्ञ समिति ने की थी। समिति में देशभर के प्रमुख ऑन्कोलॉजिस्ट, मेडिकल विशेषज्ञ, अस्पतालों के विशेषज्ञ और सरकारी अधिकारी शामिल थे।

समिति ने मार्जिन को तर्कसंगत बनाने के लिए 137 दवाओं की सिफारिश की है। इस सूची को समय-समय पर अपडेट किया जाएगा।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Exit mobile version