ग्रामीण बैंकों में 13706 बंपर मौके

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
13706 bumper opportunities in rural banks

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (आईबीपीएस) ने देश के क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में 13,706 पदों पर बंपर भर्तियां करने के लिए आवेदन मांगे हैं। ये नियुक्तियां ऑफिस असिस्टेंट, असिस्टेंट मैनेजर, एग्रीकल्चर ऑफिसर, लॉ ऑफिसर, आईटी ऑफिसर आदि पदों पर की जाएंगी। आईबीपीएस इसके लिए ‘CRP RRBs XV’ परीक्षा आयोजित करेगा। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी 12 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

यह भी पढ़े : सीजीएल मामले में एक और अभ्यर्थी गिरफ्तार

  • ऑफिस असिस्टेंट, पद : 8,183
  • योग्यता : किसी विषय में स्नातक की डिग्री हो। स्थानीय भाषा में प्रवीणता हो।
  • असिस्टेंट मैनेजर, पद : 4,256 योग्यता : किसी विषय में स्नातक की डिग्री हो या समकक्ष योग्यता हो। स्थानीय भाषा में प्रवीणता हो।
  • मैनेजर, कुल पद: 1,047

विभाग के अनुसार रिक्तियां

जनरल बैंकिंग ऑफिसर, पद : 666 योग्यता : किसी विषय में स्नातक की डिग्री हो। स्थानीय भाषा में प्रवीणता हो। बैंक / वित्तीय संस्थान में ऑफिसर के रूप में दो वर्ष का कार्यानुभव हो।

इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी ऑफिसर, पद : 182

योग्यता: इलेक्ट्रॉनिक्स/ कम्युनिकेशन में बीई / बीटेक की डिग्री हो। संबंधित क्षेत्र में एक वर्ष का अनुभव हो।

चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफिसर, पद : 81 योग्यता : सीए हो। संबंधित क्षेत्र में न्यूनतम एक वर्ष का कार्यानुभव हो।

लॉ ऑफिसर, पद : 46 योग्यता : एलएलबी की डिग्री हो और दो वर्ष का अनुभव हो।

ट्रेजरी मैनेजर, पद : 18

योग्यता: फाइनेंस में एमबीए की डिग्री हो। या सीए हो। संबंधित क्षेत्र में एक वर्ष का कार्यानुभव हो।

मार्केटिंग ऑफिसर, पद : 16 योग्यता : मार्केटिंग में एमबीए की डिग्री हो। संबंधित क्षेत्र में न्यूनतम एक वर्ष का कार्यानुभव हो।

एग्रीकल्चर ऑफिसर, पद : 38 योग्यता : कृषि/ बागवानी / डेयरी /पशुपालन / वानिकी / आदि में स्नातक की डिग्री हो।

सीनियर मैनजर, पद : 220 योग्यता : किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री या समकक्ष योग्यता हो। आयु सीमा (उक्त सभी पद) : न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष हो। चयन प्रक्रिया : ऑनलाइन मुख्य परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार

आवेदन शुल्क

850 रुपये। एससी / एसटी वर्ग और दिव्यांगों के लिए 175 रुपये देय है।

आधिकारिक वेबसाइट : www.ibps.in

ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा की तिथि : नवंबर / दिसंबर 2026

हेल्पलाइन: 1800 222 366 /1800 103 4566

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version