Dr Abhishek Child Care

Holi स्पेशल! 1 मार्च से 22 मार्च तक चलेगी 1410 स्पेशल ट्रेनें, ECR चलाएगा 285 ट्रेनें, यात्रा होगी आसान

By Aditi Pandey

Published :

Follow
1,410 special trains will run ON HOLI IN MARCH
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: Holi के पर्व को देखते हुए भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिए बड़ी राहत का ऐलान कर दिया है। बढ़ती भीड़ और त्योहार के समय यात्रा की कठिनाइयों को कम करने के लिए रेलवे इस साल 1 मार्च से 22 मार्च 2026 तक कुल 1,410 होली स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया है।

यह भी पढ़ें: Supreme Court ने बार काउंसिल चुनाव नॉमिनेशन फीस 1.25 लाख को किया मंजूर

इस योजना के तहत पूर्व मध्य रेलवे (ECR) अकेले 285 स्पेशल ट्रेन ट्रिप चलाएगा, जो विशेष रूप से बिहार और उत्तर प्रदेश समेत कई प्रमुख रूटों पर यात्रियों की सुविधा सुनिश्चित करेंगे। रेलवे का कहना है कि होली जैसे त्योहारों पर यात्रियों की संख्या असामान्य रूप से बढ़ जाती है, जिससे टिकट कन्फर्म होना मुश्किल हो जाता है। इन अतिरिक्त ट्रेन सेवाओं से यात्रियों को आरामदायक, सुरक्षित और सुगम यात्रा का मौका मिलेगा और भीड़ के दबाव में कमी आएगी।

पूर्व मध्य रेलवे के अलावा अन्य जोन जैसे पश्चिम रेलवे, मध्य रेलवे, उत्तर रेलवे आदि भी स्पेशल सेवाएं प्रदान करेंगे, ताकि देशभर के प्रमुख शहर और ग्रामीण क्षेत्र बेहतर कनेक्टिविटी से जुड़ सकें। यात्रियों को सलाह दी जा रही है कि वे टिकट और ट्रेन शेड्यूल की ताज़ा जानकारी IRCTC की वेबसाइट या मोबाइल ऐप से समय रहते ले लें और 139 हेल्पलाइन नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator