Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

15 साल के वैभव का धमाका, बुमराह पर छक्के जड़ राजस्थान ने मुंबई को दी करारी शिकस्त

By Aditi Pandey

Published :

Follow
15 year old Vaibhav explosive performance
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: गुवाहाटी में खेले गए मुकाबले में क्रिकेट फैंस को एक ऐसा पल देखने को मिला, जिसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा। सिर्फ 15 साल के Vaibhav Sooryavanshi ने अपने बेखौफ अंदाज से सबको चौंका दिया। उन्होंने दुनिया के टॉप गेंदबाज Jasprit Bumrah की पहली ही गेंद पर जोरदार छक्का जड़कर मैच का रुख तय कर दिया। यही नहीं, उसी ओवर में एक और शानदार छक्का लगाकर उन्होंने साफ कर दिया कि वो बड़े मंच के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

यह भी पढ़ें: IPL 2026: भुवनेश्वर कुमार बने पहले तेज गेंदबाज 200 विकेट के साथ, CSK vs RCB मैच में रचा इतिहास

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

बारिश की वजह से मैच 11 ओवर का कर दिया गया, लेकिन Rajasthan Royals के बल्लेबाजों पर इसका कोई असर नहीं दिखा। वैभव ने 14 गेंदों पर 39 रन बनाए, जिसमें 5 छक्के शामिल रहे। उनके साथ Yashasvi Jaiswal ने भी आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए दोनों ने मिलकर 32 गेंदों में 77 रन की साझेदारी की और टीम को 150 रन तक पहुंचाया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी Mumbai Indians की टीम कभी मुकाबले में नजर नहीं आई और 123 रन पर सिमट गई। इससे पहले Hardik Pandya ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी थी, लेकिन जायसवाल और वैभव की तूफानी शुरुआत ने मैच पूरी तरह राजस्थान के पक्ष में कर दिया। लगातार तीन मैचों में 52, 31 और 39 रन की पारियां खेलकर वैभव ने खुद को एक उभरते सितारे के रूप में साबित कर दिया है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator