Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

टाटा पिगमेंट में 17.64 प्रतिशत बोनस, कर्मचारियों को मिलेंगे अधिकतम 71,118 रुपये और न्यूनतम 54,247 रुपये बोनस राशि

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर: टाटा पिगमेंट प्रबंधन व टाटा पिगमेंट्स वर्कर्स यूनियन ने वार्षिक 2023-2024 का सौहार्दपूर्ण समझौता किया। इस समझौते के तहत 48 लाख 52 हज़ार रुपये की राशि बोनस के रूप में कर्मचारियों के बीच वितरित की जाएगी। कर्मचारियों को अधिकतम 71,118 रुपये और न्यूनतम 54,247 रुपये बोनस मिलेगा।
मैनेजमेंट की ओर से टाटा पिगमेंट्स के प्रबंध निदेशक अनिल कुमार सिंह हरषाना, मुख्य कारखाना प्रबंधक प्रसून हुई , प्रमुख वितीय अधिकारी दिनेश अग्रवाल, मुख्य मानव संसाधन पदाधिकारी अंकिता केविन नटाल व अतुल कुमार शर्मा ने जबकि यूनियन की ओर से यूनियन अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, उपाध्यक्ष एल कुलबीर सिंह, सत्यानारायण राव, सह सचिव कमलेश कुमार शर्मा, अनिल प्रसाद, कोषाध्यक्ष भुनेश्वर राम और पायो ने हस्ताक्षर किये।
पिछली बार बोनस की राशि 46 लाख मिली थी जो इस बार बढ़ कर 48.52 लाख रुपये हो गई है। इस तरह लोगो को करीब 17.64 प्रतिशत की राशि मिलेगी। बोनस की राशि कर्मचारियों के खाते में 21 सितंबर तक भेज दी जाएगी।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator