Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

दंतेवाड़ा-बीजापुर बॉर्डर पर 18 नक्सली मारे गए, जवान शहीद:700 जवानों ने नक्सलियों के बड़े कैडर्स को घेरा, शव और हथियार बरामद; फायरिंग जारी

By Riya Kumari

Published :

Follow
18 Naxalites killed on Dantewada-Bijapur border, soldiers martyred
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा और बीजापुर बॉर्डर पर फोर्स ने 18 नक्सलियों को मार गिराया है। सभी के शव बरामद कर लिए गए हैं। वहीं DRG (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) का एक जवान शहीद हो गया है। नक्सलियों के कोर इलाके में फोर्स घुसी है। जवानों ने नक्सलियों के बड़े कैडर्स को घेर रखा है। दोनों तरफ से फायरिंग अब भी जारी है। बस्तर IG सुंदरराज पी ने इसकी पुष्टि की है।

यह भी पढ़े : नागपुर हिंसा- बांग्लादेश कनेक्शन सामने आया:सोशल मीडिया पर यूजर की धमकी- इससे भी बड़ी घटना होगी; मास्टरमाइंड फहीम समेत अब तक 84 गिरफ्तार

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

वहीं नारायणपुर-दंतेवाड़ा बॉर्डर पर स्थित थुलथुली इलाके में IED ब्लास्ट की चपेट में आने से दो जवान जख्मी हैं। दोनों की हालत खतरे से बाहर है। यहां भी सर्च ऑपरेशन चल रहा है।

छत्तीसगढ़ में इस साल अब तक 71 नक्सली मारे गए हैं, पुलिस के मुताबिक 2024 में अलग-अलग मुठभेड़ों में जवानों ने करीब 300 नक्सलियों को ढेर किया है, 290 हथियार जब्त किए गए हैं।

जवानों ने एंड्री इलाके में नक्सलियों के बड़े कैडर को घेरा 

पुलिस को सूचना मिली थी कि गंगालूर इलाके में बड़ी संख्या में नक्सली मौजूद हैं। इसी के आधार पर दंतेवाड़ा, बीजापुर बॉर्डर पर पुलिस ने जॉइंट ऑपरेशन लॉन्च किया। एक दिन पहले जवानों ने एंड्री इलाके को घेर लिया था। वहीं आज गुरुवार की सुबह से ही जवानों की नक्सलियों के साथ मुठभेड़ शुरू हो गई।

बीजापुर SP जितेंद्र यादव का कहना है कि मुठभेड़ जारी है। खत्म होने के बाद ही सारी स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। इधर, दंतेवाड़ा SP गौरव राय ने कहा कि हिरोली से जवान निकले हैं। मुठभेड़ चल रही है।

छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर 31 नक्सली मारे थे 

छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर 1 महीने पहले 1000 से ज्यादा जवानों ने 31 नक्सलियों को मार गिराया था। सभी 31 के शव रिकवर कर लिए गए थे। मुठभेड़ बीजापुर के इंद्रावती नेशनल पार्क इलाके में हुई थी। इस मुठभेड़ में DRG और STF के एक-एक जवान शहीद हुए थे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator