Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

मानगो में ब्राउन शुगर की 71 पुड़िया के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
19-year-old youth arrested in Mango with 71 packets of brown sugar
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : मानगो थाना क्षेत्र में मादक पदार्थों की अवैध खरीद-बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने जवाहर नगर रोड नंबर-15 स्थित पानी टंकी के पास छापेमारी कर एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से ब्राउन शुगर जैसी प्रतिबंधित मादक पदार्थ की 71 पुड़िया बरामद की गई है। पुड़िया सहित बरामद पदार्थ का कुल वजन 10.46 ग्राम बताया गया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 200 रुपये नकद भी बरामद किए हैं।

यह भी पढ़े : खासमहल गोविंदपुर सड़क निर्माण को लेकर भाजपा का जनसमर्थन अभियान, 3,500 लोगों ने किया हस्ताक्षर

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

पुलिस के अनुसार, 3 अक्टूबर को वरीय पुलिस अधीक्षक, पूर्वी सिंहभूम को गुप्त सूचना मिली थी कि जवाहर नगर रोड नंबर-15 स्थित पानी टंकी के आसपास ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन में ऑपरेशन प्रहार के तहत मानगो पुलिस टीम ने सशस्त्र बल के साथ मौके पर पहुंचकर छापेमारी की।

रात करीब 8:20 बजे पुलिस को देखकर एक संदिग्ध युवक भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस बल ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसकी पहचान समशाद खान (19), पिता मो. जमिल खान, निवासी रोड नंबर-9, जवाहर नगर, मानगो के रूप में हुई।

पुलिस ने राजपत्रित पदाधिकारी की मौजूदगी में उसकी विधिवत तलाशी ली। तलाशी के दौरान युवक के पहने हुए मैरून रंग के कुर्ते की दाहिनी जेब से हरे कागज में लिपटी 71 पुड़िया बरामद हुईं। इनमें भूरा रंग का ब्राउन शुगर जैसा पदार्थ पाया गया। पुलिस ने बरामद मादक पदार्थ को जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करता है। पुलिस अब इस अवैध कारोबार में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है और उनकी गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार युवक का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ मानगो थाना में वर्ष 2022 में कांड संख्या 169/2022 दर्ज है, जिसमें हत्या, अपहरण, साक्ष्य छिपाने, चोरी, चोरी का सामान रखने और आपराधिक षड्यंत्र समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। मानगो पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में मादक पदार्थों की अवैध खरीद-बिक्री और तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator