Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

भोजशाला पर 2000 पन्नों की रिपोर्ट हाईकोर्ट में पेश:हिंदू पक्ष का दावा- 94 से ज्यादा मूर्तियां मिलीं; मुस्लिम पक्ष बोला- फैसला सुप्रीम कोर्ट करेगा

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद /डेस्क: 98 दिन के वैज्ञानिक सर्वे के बाद एएसआई ने धार भोजशाला की सर्वे रिपोर्ट हाईकोर्ट की इंदौर बेंच में सबमिट की है। यह रिपोर्ट 2000 पन्नों की है। इसी रिपोर्ट के आधार पर यह तय होगा कि भोजशाला मंदिर है या मस्जिद। इस मामले में अगली सुनवाई 22 जुलई को है। वहीं, रिपोर्ट सबमिट होने के बाद धार शहर और भोजशाला की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। रिपोर्ट को लेकर हिंदू पक्ष के वकील विष्णु शंकर जैन का बड़ा बयान आया है। इस मामले में वह अपना पक्ष मजबूत बता रहे हैं। वकील विष्णु शंकर जैन ने कहा कि इस मामले में एएसआई की रिपोर्ट बहुत क्लियर है। उन्होंने कहा कि एएसआई की रिपोर्ट के आधार पर हमारा केस मजबूत दिख रहा है।

हमारा केस है मजबूत

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

वकील विष्णु शंकर जैन ने कहा कि हमने इंदौर हाईकोर्ट में यह याचिका लगाई थी कि भोजशाला परिसर हिंदू मंदिर है। हिंदू मंदिर को मस्जिद के तौर पर यूज किया जा रहा है। इंदौर हाईकोर्ट ने सभी पक्षों को सुनने के बाद पुरातत्व विभाग को वैज्ञानिक सर्वे के निर्देश दिए थे। आज एएसआई ने 2000 पेज की रिपोर्ट 98 दिन के सर्वे के बाद सबमिट की है। हिंदू पक्ष के वकील विष्णु शंकर जैन ने कहा कि हमारा केस बहुत मजबूत है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator