March 18, 2025 4:01 pm

20वां स्वर्णरेखा महोत्सवः दोमुहानी और पांडेय घाट पर किया गया नदी पूजन, विधायक सरयू राय ने जरुरतमंदों को भेंट की साड़ियां

20वां स्वर्णरेखा महोत्सवः दोमुहानी और पांडेय घाट पर किया गया नदी पूजन

सोशल संवाद / जमशेदपुर : स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट और युगांतर भारती के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को 20वां स्वर्णरेखा महोत्सव मनाया गया। मकर संक्रांति के दिन आयोजित इस महोत्सव में सोनारी स्थित दोमुहानी और पांडेयघाट पर विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया गया। महोत्सव के मुख्य अतिथि के तौर पर जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय मौजूद थे। पंडित विनोद पांडेय ने नदी पूजन, पुष्प अर्पण और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच नदी की आरती उतारी। नदी पूजन के बाद लड्डू एवम तिलकुट का वितरण श्रद्धालुओं के बीच किया गया। इस मौके पर विधायक सरयू राय ने अपने हाथों जरूरतमंद महिलाओं को साड़ी भेंट की।

यह भी पढ़े : सी पी समिति विद्यालय परिवार का वार्षिक वनभोज संपन्न, डिमना में चली मस्ती की पाठशाला

इस मौके पर स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट के दोनों ट्रस्टीःआशुतोष राय और अशोक गोयल के साथ-साथ मनोज सिंह (सीबीएमडी), सुररंजन राय, ललन द्विवेदी, अशोक सिंह, कविता परमार, मंजू सिंह, नीरु सिंह, सीमा, प्रतिमा देवी, रीता सिंह, सीमा सिंह, लक्ष्मी सरकार, सुनीता सिंह, बावी दास, किरण देवी,विजय लक्ष्मी, पूनम कुमारी, सुबोध श्रीवास्तव, मुकुल मिश्रा, निखार सबलोक, नीरज सिंह, रविशंकर सिंह, सुनील सिंह, गोल्डन पांडे, अभीजीत चन्द्रा, विजय कुमार,रेणु शर्मा, महावीर साहू, हरिहर सिंह, माताशंकर शुक्ला, विनोद तिवारी, चन्दरबली सिंह आदि शामिल रहे।

खरकई-स्वर्णरेखा संरक्षण समिति ने की नदी पूजा, शामिल हुए सरयू राय

जमशेदपुर मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर खरकई-स्वर्णरेखा संरक्षण समिति एवं सूर्योदय नेशनल सोशल वेलफेयर एण्ड एजुकेशनल एकेडमी के तत्वावधान में मंगलवार को प्रातः 9:30 बजे बेली बोधनवाला घाट, बिष्टुपुर में खरकई नदी का पूजन एवं आरती का कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय जी उपस्थित थे। संस्था के सदस्यों में मुख्य रूप से संजीव कुमार, सुजीत साहू, आनंद ओझा, सौरभ कुमार, निमांशु कुमार, राजू शाह, संजय सिंह, राकेशदीप, समीराज प्रसाद, अभिषेक दास, अमन कुमार, सुजीत कुमार आदि मौजूद रहे।

Print
Facebook
Twitter
Telegram
WhatsApp
Dark Chocolate के फायदे दुनिया के इस देश में 2-2 महीने तक नहीं उगता सूरज किन लोगों को नहीं करना चाहिए सूर्य नमस्कार India ने toss हारने में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड इस देश की है 3 राजधानियाँ राज्यपाल को उनके पद से कौन हटा सकता है Paracetamol से होने वाले नुकसान ठंडे पानी से मुंह धोने के फायदे किन राज्यों में लागू है पेसा कानून 2024 के सबसे ज्यादा सुने गए गाने