21 साल के कुमार कुशाग्र का इंडिया-A टीम में चयन, ऋषभ पंत की जगह मिला मौका

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
21-year-old Kumar Kushagra selected for India A team

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : झारखंड के बोकारो के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार कुशाग्र ने क्रिकेट की दुनिया में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। महज 21 साल की उम्र में उनका चयन इंडिया-ए टीम में हुआ है। न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ शुरुआती दो मल्टी-डे मुकाबलों के लिए कुशाग्र को भारतीय टीम में शामिल किया गया है। उन्हें चोटिल ऋषभ पंत की जगह मौका मिला है। कुशाग्र के चयन से बोकारो जिला क्रिकेट संघ और झारखंड क्रिकेट जगत में खुशी की लहर है। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने इसे बोकारो और झारखंड के लिए गर्व का क्षण बताया है।

यह भी पढ़े : चाईबासा बिगबैश सीजन-1: टॉप स्ट्राइकर ने जीता फाइनल, सन्नी उरांव ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

बोकारो के युवा क्रिकेटर कुमार कुशाग्र ने अपनी प्रतिभा और शानदार प्रदर्शन के दम पर इंडिया-ए टीम में जगह बनाई है। न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ होने वाली मल्टी-डे सीरीज के पहले दो मुकाबलों के लिए उनका चयन किया गया है। चोट के कारण शुरुआती दो मुकाबलों से बाहर हुए अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की जगह कुशाग्र को यह मौका मिला है।

कुशाग्र के चयन में ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ हालिया प्रदर्शन की अहम भूमिका मानी जा रही है। अनऑफिशियल टेस्ट सीरीज की पांच पारियों में उन्होंने 187 रन बनाए थे। इस दौरान उनके बल्ले से शानदार शतक भी निकला था। उनके इसी प्रदर्शन ने इंडिया-ए टीम में जगह बनाने का रास्ता मजबूत किया।

कुमार कुशाग्र के चयन पर बोकारो जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों ने खुशी जताई है। उनका कहना है कि कुशाग्र बोकारो जिला क्रिकेट एसोसिएशन से जुड़कर अंडर-14 स्तर से ही लगातार बेहतर प्रदर्शन करते आ रहे हैं। उनका इंडिया-ए टीम में चयन पूरे बोकारो और झारखंड के लिए गौरव की बात है। पदाधिकारियों के मुताबिक, झारखंड से इंडिया-ए स्तर तक पहुंचने वाले विकेटकीपर बल्लेबाजों में कुशाग्र एक महत्वपूर्ण नाम हैं।

अब न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ मुकाबलों में कुशाग्र के पास अपनी बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग से चयनकर्ताओं का भरोसा जीतने का मौका होगा। बोकारो के इस युवा खिलाड़ी की नजर अब इंडिया-ए के लिए बेहतर प्रदर्शन कर भारतीय क्रिकेट में अपनी पहचान मजबूत करने पर होगी।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Exit mobile version