रांची में छात्र आंदोलन का 22वां दिन: झंडा फहराने से रोकने पर देवेंद्र महतो घायल, पुलिस पर धक्का-मुक्की का आरोप

By Riya Kumari

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद /डेस्क : JPSC और JSSC में सुधार की मांग को लेकर छात्रों का आंदोलन लगातार 22वें दिन भी जारी है। शनिवार को छात्र नेताओं की ओर से तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। इसी दौरान छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने पुलिस पर उन्हें झंडा फहराने से रोकने और धक्का-मुक्की करने का आरोप लगाया है। देवेंद्र नाथ महतो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दावा किया कि जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में झंडा फहराने जाते समय पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इस दौरान हुई धक्का-मुक्की में उनके सीने में चोट लगी। उन्होंने बताया कि फिलहाल उनका इलाज और चिकित्सकीय जांच जारी है।

ये भी पढे : टाटा मोटर्स लिमिटेड और टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के बीच वेतन संरचना के पुनर्गठन हेतु समझौतें पर हुआ हस्ताक्षर।
छात्र आंदोलन के तहत शनिवार को तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यात्रा जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से शुरू होकर रांची की प्रमुख सड़कों से गुजरेगी। प्रस्तावित मार्ग में कचहरी चौक, न्यूक्लियस मॉल, लालपुर चौक, प्लाजा चौक, फिरायालाल चौक और शहीद चौक शामिल हैं। इसके बाद तिरंगा यात्रा वापस जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम पहुंचेगी, जहां यात्रा का समापन किया जाएगा।

Sunrise Enclave

छात्र JPSC और JSSC की परीक्षा प्रक्रिया में सुधार, पारदर्शिता और अन्य मांगों को लेकर लगातार आंदोलन कर रहे हैं। शनिवार की तिरंगा यात्रा के बीच देवेंद्र महतो के घायल होने के दावे से आंदोलन को लेकर एक बार फिर प्रशासन और छात्रों के बीच टकराव का मुद्दा सामने आया है। फिलहाल छात्रों की मांगों और देवेंद्र महतो के आरोपों को लेकर प्रशासन की ओर से विस्तृत प्रतिक्रिया का इंतजार है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---