Dr Abhishek Child Care

सेवा भारती द्वारा समाज की 25 विभूतियों को किया गया सेवा सम्मान से सम्मानित

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
सेवा भारती द्वारा समाज की 25 विभूतियों को किया गया सेवा सम्मान से सम्मानित
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / नई दिल्ली: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह आलोक कुमार जी ने कहा कि सेवा ही वो कार्य है जिससे समाज में असमानता की खाई को कम किया जा सकता है। आलोक कुमार जी शनिवार को नई दिल्ली में सेवा भारती द्वारा आयोजित सेवा सम्मान 2024 कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे ।

डॉ. अम्बेडकर इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित इस सेवा सम्मान कार्यक्रम में राजनाथ सिंह, रक्षा मंत्री, भारत सरकार, मुख्य अतिथि, आलोक कुमार, सह सरकार्यवाह, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित थे। सुरेन्द्र आर्य, सीएमडी, जय भारत मारुति लि. JBM, ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।

यह भी पढ़े : Breaking News- यशपुर पंचायत के मुखिया पार्वती सरदार के पति की गोली मारकर हत्या, जमीन-खरीद बिक्री में हिस्सेदारी से जुड़ा है मामला

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह आलोक कुमार जी ने कहा कि सेवा ही वो कार्य है जिससे समाज में असमानता की खाई को कम किया जा सकता है। ये इक ईश्वरीय कार्य है जिसमें समाज के हर वर्ग को जुड़ना चाहिए। सेवा भारती को अगले वर्ष 4 गुना ज्यादा लोगों को सेवा सम्मान देना चाहिए, ताकि सेवाभावियों का उत्साह कई गुणा बढ़ जाए। भारत में मानवता की सेवा करने वाले बंधु इस मंच से एक साथ इस कुंभ में मिले हैं इसके लिए सभी को साधुवाद ।

संघ के शताब्दी वर्ष में अगले वर्ष आप इस कार्य को और बड़े स्तर पर पहुंचना चाहिए और जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में होना चाहिए जिससे सेवा से जुड़ने वाले महानुभावों को ऊर्जा एवं दिशा मिले।विभिन्न क्षेत्रों में सेवा के होने वाले कार्यों को जोड़ने के इस कार्य में सेवा भारती को अग्रणी रूप से कार्यरत रहना चाहिए ।

 उन्होंने कहा कि पुराणों में कहा गया है कि परोपकार करना पुण्य है और दूसरों को परेशान करना पाप है। उन्होंने कहा कि जो लोग किसी चीज से वंचित हैं, उसे प्राप्त करवाना पुण्य का काम है। सेवा भारती का मानना है कि व्यक्तिगत स्तर पर सेवा की जानी चा‌हिए और इसमें समरसता का भाव होना चाहिए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि सेवाभारती समाज में उपेक्षित एवं वंचित वर्गों के उत्थान के जिस कार्य में लगी है उससे नि:संदेह भारत को पुन: विश्वगुरू बनने और समावेशी भारत बनाने में सहयोग प्राप्त होगा। उनका कहना था कि सरकारों के साथ राष्ट्र के जागृत लोगों को भी समाज के समावेशी विकास में कार्य करना पड़ेगा। एकात्म मानवतावाद एवं अंत्योत्य के जिन विचारों के साथ सेवा भारती के कार्यकर्ता कार्य कर रहे हैं वो निसंदेह सराहनीय है। श्री राजनाथ सिंह जी ने सभी सम्मान प्राप्त विभूतियों को बधाई दी।

सेवा भारती द्वारा सेवा सम्मान के माध्यम से ऐसे महानुभावों एवं संस्थाओं को सम्मानित किया जाता है जो समाज सेवा को अपने जीवन का ध्येय बना चुके है। इस वर्ष 10 श्रेणियों में 25 लोगों को सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया।

जिन विभूतियों को सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया वह है बद्री भगत झण्डेवाला टेम्पल सोसाइटी एवं  स्व. सुभाष गुप्ता (मरणोपरांत) को सेवा रत्न से सम्मानित किया गया। यशपाल गुप्ता, वेद कुमार वढ़ेरा, तुषार गुप्ता, सरदार हरमनजीत सिंह, अजय गुप्ता, पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड, सत्यभूषण जैन, डॉ. संजय सचदेवा, भाऊराव देवरस सेवा न्यास, साहिल मेंदीरत्ता, सान्या मेंदीरत्ता, संजय दत्ता, सीमा गुप्ता, सौरभ गर्ग, जादूगर सम्राट शंकर, बजरंग लाल अग्रवाल, गोपाल वर्मा,  राकेश गुप्ता, संजीव मोंघा, सुभाष चंदर अग्रवाल, अंजू जैन, अलका बैगानी  तथा सरदार नरेन्द्र सिंह चहल को सेवा भूषण सम्मान से सम्मानित किया गया।

सेवा भारती समाज में विभिन्न सेवा प्रकल्पों का संचालन करने वाली संस्था हैं। सेवा भारती 1979 से समाज सेवा में कार्यरत है। सेवा भारती द्वारा शिक्षा, चिकित्सा, स्वरोजगार, महिला स्वावलंबन, कुष्ट निवारण, अनाथ बच्चों की देखभाल और बालवाड़ी सहित अनेक सेवा कार्य किए जा रहे है। सेवा भारती देश भर में 1 लाख 80 हजार सेवा कार्यों के माध्यम से समाज में विभिन्न स्तर पर सेवा प्रदान करती है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version