---Advertisement---
Banner 1
Banner 2

सोना देवी विश्वविद्यालय के 27 छात्रों को गुजरात की याजाकी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में मिला पेड इंटर्नशिप अवसर

By Riya Kumari

Published :

Follow
सोना देवी विश्वविद्यालय के 27 छात्रों को गुजरात की याजाकी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में मिला पेड इंटर्नशिप अवसर

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : झारखंड के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान सोना देवी विश्वविद्यालय के 27 विद्यार्थियों ने गुजरात के अहमदाबाद स्थित याजाकी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में आज से अपनी इंटर्नशिप शुरू कर दी है। यह इंटर्नशिप कार्यक्रम विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए उद्योग जगत में व्यावहारिक अनुभव हासिल करने का सुनहरा अवसर माना जा रहा है।

यह भी पढे : कोल्हान विवि में जल्द लागू होगा एक वर्षीय पीजी कोर्स

इस इंटर्नशिप में बीटेक, बीसीए, बीबीए और बीकॉम के छात्र-छात्राएं शामिल हैं। सभी विद्यार्थियों को कंपनी की ओर से दो महीने की पेड इंटर्नशिप दी गई है, जिससे उन्हें तकनीकी और प्रबंधन क्षेत्र की वास्तविक कार्यप्रणाली को समझने का मौका मिलेगा।

ऑटोमोबाइल सेक्टर की अग्रणी कंपनी है याजाकी इंडिया

याजाकी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ऑटोमोबाइल उद्योग की प्रमुख कंपनियों में से एक है। कंपनी वाहनों में उपयोग होने वाले स्पीडोमीटर, टैकोमीटर, इंस्ट्रूमेंट पैनल, वायर हार्नेस और इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स का निर्माण करती है। इसके उत्पाद इंजन मैनेजमेंट, इंफोटेनमेंट सिस्टम और वाहन सुरक्षा प्रणाली में व्यापक रूप से उपयोग किए जाते हैं।

इसके अलावा याज़ाकी ग्रुप एयर कंडीशनर, सौर उपकरण, गैस उपकरण और बिजली के तार जैसे कई आधुनिक उत्पादों के निर्माण में भी सक्रिय है।

कुलपति ने विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं

सोना देवी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. ब्रज मोहन पाट पिंगुआ ने सभी चयनित विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इंटर्नशिप केवल नौकरी का अनुभव नहीं, बल्कि सीखने और कौशल विकास का महत्वपूर्ण अवसर है।

उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि इंटर्नशिप के दौरान व्यवहारिक ज्ञान, टीमवर्क, नेतृत्व क्षमता और संप्रेषण कौशल विकसित होते हैं। इसलिए सभी छात्र-छात्राएं पूरी लगन और समर्पण के साथ प्रशिक्षण पूरा करें तथा विश्वविद्यालय का नाम रोशन करें।

विद्यार्थियों के लिए करियर ग्रोथ का बेहतरीन अवसर

यह इंटर्नशिप कार्यक्रम विद्यार्थियों को कॉर्पोरेट संस्कृति समझने, उद्योग जगत की चुनौतियों से परिचित होने और भविष्य के रोजगार अवसरों के लिए खुद को तैयार करने में मदद करेगा। विश्वविद्यालय द्वारा छात्रों को लगातार ऐसे अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे उनकी रोजगार क्षमता और पेशेवर कौशल में वृद्धि हो सके।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---