Advertisement 2

दिल्ली में AAP के 3 पार्षद भाजपा में शामिल हुए:MCD में अब दोनों पार्टियों के 115-115 मेंबर

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
दिल्ली में AAP के 3 पार्षद भाजपा में शामिल हुए
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : विधानसभा चुनाव में जीत के बाद अब दिल्ली म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन (MCD) में भी भाजपा की सरकार बन सकती है। आम आदमी पार्टी के 3 पार्षद शनिवार को भाजपा में शामिल हो गए। दिल्ली में AAP के 3 पार्षद भाजपा में शामिल हुए:MCD में अब दोनों पार्टियों के 115-115 मेंबर, इसी साल अप्रैल में मेयर चुनाव

यह भी पढ़े : RBI ने देश के इस बैंक पर लगाया प्रतिबंध, अकाउंट हॉलडरों को नहीं मिल रहे उनके पैसे

इनके अलावा AAP के 4 नेताओं ने भी भाजपा जॉइन की। संदीप बसोया अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए। वे AAP से नई दिल्ली के जिला अध्यक्ष रह चुके हैं।

दिल्ली नगर निगम में कुल 250 पार्षद की सीटें हैं। इनमें आप के 121 पार्षदों में से 3 ने विधानसभा चुनाव जीता, यानी 118 पार्षद बचे।

भाजपा के 120 पार्षदों में से 8 विधानसभा चुनाव जीते, यानी 112 बचे। अब 3 पार्षद के दलबदल के बाद AAP का आंकड़ा 115 और भाजपा का आंकड़ा 115 यानी बराबर हो गया है।

अप्रैल में MCD के चुनाव होंगे

दिल्ली म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन (MCD) के मेयर का चुनाव इसी साल अप्रैल में होने वाले हैं। मेयर का पिछला चुनाव नवंबर 2024 में हुआ था लेकिन कार्यकाल केवल 5 महीने का है। क्योंकि MCD में हर साल अप्रैल में ही मेयर का चुनाव होता है। तब AAP के महेश खिंची ने भाजपा के किशन लाल को 3 वोट से हराया था। तब 263 वोट डाले गए थे। खिंची को 133, लाल को 130 वोट मिले थे। 2 वोट अवैध हो गए थे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version