Advertisement 1
Advertisement 2

जाजपुर में चेन्नई–न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस के 3 कोच डिरेल, कोई हताहत नहीं

By Aditi Pandey

Published :

Follow
3 coaches of Chennai-New Jalpaiguri Express derail
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: ओडिशा के जाजपुर जिले में गुरुवार सुबह रेलवे प्रशासन के लिए अलर्ट की घड़ी रही। जखपुरा स्टेशन के पास चेन्नई–न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस के 3 कोच पटरी से उतर गए, लेकिन हादसे में किसी यात्री को चोट नहीं लगी। जानकारी के मुताबिक, ट्रेन उस समय यार्ड क्षेत्र में धीमी गति से गुजर रही थी। डिरेल हुए कोचों में एक एसी और दो जनरल कोच शामिल थे। रेलवे ने तुरंत राहत कार्य शुरू कर दिया और प्रभावित यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर समायोजित किया।

यह भी पढ़ें: बिना डॉक्टर की सलाह दवा लेना पड़ सकता है भारी, एंटीबायोटिक के दुरुपयोग पर बढ़ी चिंता

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि भुवनेश्वर और खुर्दा रोड से एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन और मेडिकल इक्विपमेंट घटनास्थल पर भेजा गया। इसके अलावा भद्रक से रेस्क्यू टीम भी मौके पर मौजूद है। वरिष्ठ अधिकारी बहाली और सुरक्षा कार्यों की निगरानी कर रहे हैं। रेलवे का कहना है कि यात्रा संचालन सामान्य है, और जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त कोच भी लगाए जा सकते हैं। डिरेलमेंट के कारणों की जांच जारी है, और समय आने पर विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator