सोशल संवाद / डेस्क : गर्मी बढ़ने के साथ ही लोग नया एयर कंडीशनर (AC) खरीदने की योजना बनाते हैं। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल होता है कि 3-Star AC लें या 5-Star AC। दोनों के बीच मुख्य अंतर बिजली की खपत, कीमत और लंबी अवधि में होने वाली बचत का होता है।

यह भी पढे : Meta Action on Scams: 1 करोड़ से ज्यादा फर्जी अकाउंट हटाए, यूजर्स की सुरक्षा के लिए नया टूल आएगा

3-Star और 5-Star AC क्या होता है?
भारत में एसी की स्टार रेटिंग Bureau of Energy Efficiency (BEE) तय करता है। यह रेटिंग ISEER (Indian Seasonal Energy Efficiency Ratio) के आधार पर दी जाती है। जितनी ज्यादा स्टार रेटिंग होती है, उतनी ही कम बिजली की खपत और ज्यादा ऊर्जा दक्षता होती है।
बिजली खपत में कितना अंतर होता है
एक ही क्षमता (1.5 टन) के एसी में 3-स्टार और 5-स्टार मॉडल के बीच बिजली खपत में स्पष्ट फर्क होता है।
- 3-Star एसी : लगभग 1.6 यूनिट बिजली प्रति घंटा
- 5-Star एसी : लगभग 1.5 यूनिट बिजली प्रति घंटा
यानी 5-स्टार एसी कम बिजली इस्तेमाल करता है और लंबे समय में बिजली बिल कम आता है।
कई मामलों में 5-स्टार एसी 15–30% तक कम बिजली खर्च कर सकता है, जिससे हर महीने बिजली बिल में अच्छी बचत होती है।
कीमत में कितना फर्क
- 3-Star एसी : आमतौर पर सस्ता, लगभग ₹25,000 – ₹35,000
- 5-Star एसी : थोड़ा महंगा, लगभग ₹30,000 – ₹45,000
यानी 5-स्टार एसी खरीदने में शुरुआत में ज्यादा पैसा लग सकता है, लेकिन बिजली बिल में बचत से यह लागत कुछ साल में निकल सकती है।
किसे खरीदना बेहतर रहेगा?
5-Star एसी खरीदें अगर:
- एसी रोज 6–8 घंटे या उससे ज्यादा चलता है
- लंबे समय तक इस्तेमाल करना है
- बिजली बिल कम रखना चाहते हैं
3-Star एसी खरीदें अगर:
- एसी कम समय (3–4 घंटे) चलता है
- बजट कम है
- अस्थायी उपयोग के लिए खरीद रहे हैं
अगर आप एसी का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं तो 5-Star एसी ज्यादा बिजली बचाता है और लंबे समय में सस्ता पड़ता है। वहीं कम उपयोग के लिए 3-Star एसी भी ठीक विकल्प हो सकता है।










