Responsive Full Width Slider

महाकुंभ 2025 में बने 3 वर्ल्ड रिकॉर्ड; गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की टीम ने संगम पहुंचकर किया ऐलान

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
महाकुंभ 2025 में बने 3 वर्ल्ड रिकॉर्ड
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : महाकुंभ  2025 का समापन हो चुका है। यह मेल 45 दिनों तक चला। इस कुंभ मेले में 66 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र स्नान किया। यूरोप से अगर रूस की आबादी हटा दें तो महाकुंभ में  यूरोप से ज्यादा आबादी पहुंची।इस बीच 3 वर्ल्ड रिकार्ड बने। महाकुंभ मेले के समापन के दौरान गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की टीम ने संगम पहुंचकर इन अद्वितीय उपलब्धियों का ऐलान किया।

यह भी पढ़े : सरकारी बैंकों की दर्दभरी विदाई – एक नई शुरुआत या अंत की शुरुआत?

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

1. गंगा सफाई अभियान में नया रिकॉर्ड:

गंगा की सफाई को लेकर किए गए प्रयासों ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इस विशेष अभियान में 360 स्वयंसेवकों ने मिलकर चार अलग-अलग स्थानों पर सफाई की, और यह अभियान अब एक नया रिकॉर्ड बन गया है। पहले के सफाई अभियानों में इससे कम संख्या में लोग जुड़ते थे, लेकिन इस बार 360 लोगों का सामूहिक प्रयास अपने आप में एक बड़ा मील का पत्थर है।

2. सामूहिक हैंड पेंटिंग का रिकॉर्ड:

सामूहिक पेंटिंग के एक नए रिकॉर्ड के तहत 10,102 लोगों ने एक साथ पेंटिंग बनाई, जो पहले के रिकॉर्ड 7,660 लोगों से कहीं अधिक है। यह पेंटिंग महाकुंभ के आध्यात्मिक संदेश को कला के माध्यम से प्रस्तुत करने का एक बेहतरीन उदाहरण बन गई है।

3. सामूहिक सफाई में नया रिकॉर्ड:

महाकुंभ में सफाई के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए 19,000 लोगों ने एक साथ झाड़ू लगाकर सफाई अभियान को सफलतापूर्वक पूरा किया। पहले यह रिकॉर्ड 10,000 लोगों का था, लेकिन इस बार यह संख्या 19,000 तक पहुंच गई, जिससे यह अभियान पूरी दुनिया के लिए एक प्रेरणा बन गया।

इन रिकॉर्ड्स ने महाकुंभ 2025 को एक ऐतिहासिक घटना बना दिया है। महाकुंभ 2025 ने न सिर्फ आध्यात्मिक दृष्टि से एक महत्वपूर्ण अध्याय रचा, बल्कि सामूहिक प्रयासों और समाज की जिम्मेदारी के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए भी एक प्रेरणा देने का काम किया। इस आयोजन ने यह संदेश दिया कि जब समाज एकजुट होकर काम करता है, तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को पूरी कैबिनेट के साथ प्रयागराज पहुंचकर इस उपलब्धि का जश्न मनाया।  इन उपलब्धियों के लिए सभी प्रतिभागियों को बधाई दी गई, और उनके योगदान को सराहा गया।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट