---Advertisement---

रामनवमी पर अलर्ट रांची: 3000 पुलिसकर्मी तैनात, सोशल मीडिया पर सख्त निगरानी

By Aditi Pandey

Published :

Follow
3,000 policemen deployed in ranchi रामनवमी

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: रामनवमी शोभायात्रा को लेकर रांची में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह सख्त कर दी गई है। पुलिस प्रशासन किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोकने के लिए हाई अलर्ट मोड में है। खास तौर पर उन असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जा रही है, जो पहले सामाजिक सौहार्द बिगाड़ चुके हैं। इनके सोशल मीडिया अकाउंट तक खंगाले जा रहे हैं और इसके लिए एक स्पेशल टीम लगातार मॉनिटरिंग कर रही है।

यह भी पढ़ें: बोलानी थाना के पास सेल कर्मचारी के घर से बाइक चोरी , 2 दिन बाद भी चोरों का कोई सुराग नहीं

पुलिस अधिकारियों ने साफ चेतावनी दी है कि माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी और उन्हें सीधे जेल भेजा जाएगा। सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों को रोकने के लिए मॉनिटरिंग सेल 24 घंटे सक्रिय है। आम लोगों से भी अपील की गई है कि वे किसी भी भड़काऊ मैसेज या वीडियो को आगे न बढ़ाएं और तुरंत पुलिस को सूचना दें।

शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर में फ्लैग मार्च भी निकाला गया। प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील इलाकों में पुलिस ने लोगों से शांति और भाईचारा बनाए रखने की अपील की। इसके साथ ही जुलूस के रूट और संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी ड्रोन से भी की जा रही है।

इस बार सुरक्षा के लिए तीन हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। साथ ही सैकड़ों पुलिस अधिकारी और दंडाधिकारी भी मोर्चा संभाले हुए हैं। शहर ही नहीं, बल्कि ग्रामीण इलाकों में भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं ताकि रामनवमी का पर्व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---