BPSC से चयनित 35,000 प्रधान शिक्षक होंगे नियुक्त, स्कूलों को मिलेगी नई दिशा

By Annu kumari

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/ डेस्क: बिहार के 35 हजार से अधिक प्राथमिक विद्यालयों को इसी माह प्रधान शिक्षक मिल जाएंगे। कक्षा एक से 5 तक के प्राथमिक स्कूलों में प्रधान शिक्षक की तैनाती के लिए शिक्षा विभाग ने तैयारी तेज कर दी है। प्रधान शिक्षकों के जिला आवंटन से संबंधित आपत्ति का निराकरण शिक्षा विभाग ने कर दिया है। जिसके बाद प्रधान शिक्षकों को स्कूल आवंटन का अवरोध समाप्त हो गया है। प्रधान शिक्षक के पद पर नियुक्ति के लिए अनुशंसित अभ्यर्थियों को नए सिरे से मेरिट कम च्वाइस के आधार पर सॉफ्टवेयर के माध्यम से एक जुलाई को जिला आवंटन कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें :  भारतीय रिजर्व बैंक ने एचडीएफसी बैंक, श्रीराम फाइनेंस पर जुर्माना लगाया

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

नए सिरे से जिला आवंटन की जानकारी उच्च न्यायालय को दी गई है। इसके बाद अब प्रधान शिक्षकों को स्कूल आवंटन किया जा सकता है। इसके पहले प्रधान शिक्षक पद के लिए चयनित अभ्यर्थियों के आवंटन को एक जुलाई को ही रद्द कर दिया गया था। राज्य में 42 हजार प्रधान शिक्षक पद पर चयन के लिए बीपीएससी के माध्यम से परीक्षा ली गई थी। 2024 के नवंबर में जारी रिजल्ट में 36 हजार 947 शिक्षकों को प्रधान शिक्षक पद के लिए सफल घोषित किया गया था।

रिजल्ट जारी होने के बाद शिक्षा विभाग ने प्रधान शिक्षक के लिए चयनित को जिला आवंटित कर दिया था। शिक्षा विभाग के फैसले के खिलाफ कुछ लोगों ने हाईकोर्ट में अपील दायर की थी। इसके बाद हाईकोर्ट ने प्रधान शिक्षकों की स्कूलों में पदस्थापना पर रोक लगा दी थी। तब से प्रधान शिक्षक पद पर चयनित शिक्षक स्कूल में तैनाती का इंतजार कर रहे हैं।

अब मामला सुलझ गया है। प्रधान शिक्षक को पोर्टल के माध्यम से ही स्कूल आवंटित होगा। प्रधान शिक्षक का पद जिला स्तरीय है। पदस्थापन के लिए इनसे तीन-तीन जिलों का विकल्प भी ई शिक्षा कोष पोर्टल के माध्यम से लिया गया था। प्रधान शिक्षक को ई शिक्षा कोष पोर्टल पर ही स्कूल आवंटन दिखेगा। पोर्टल के माध्यम से ही स्कूल में योगदान संबंधी कार्रवाई भी पूरी कर सकेंगे। अभी प्रारंभिक स्कूलों में नियमित प्रधान शिक्षकों के बदले प्रभारी शिक्षकों से स्कूल संचालन हो रहा है

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---