---Advertisement---
Banner 1
Banner 2

वरिष्ठ, गंभीर बीमार, दिव्यांग कलाकारों को ₹4000 पेंशन

By Riya Kumari

Published :

Follow
वरिष्ठ, गंभीर बीमार, दिव्यांग कलाकारों को ₹4000 पेंशन

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दिशानिर्देश पर झारखंड सरकार ने राज्य के वरिष्ठ, गंभीर रूप से बीमार एवं स्थायी रूप से दिव्यांग कलाकारों की सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में पहल की है। सरकार ने महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए मासिक निवृत्तिका (कलाकार पेंशन) योजना को स्वीकृति दी है। पात्र कलाकारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। चयनित कलाकारों को ₹4,000 प्रतिमाह सम्मान राशि प्रत्यक्ष लाभअंतरण (डीबीटी) के माध्यम से उनके आधार-संबद्ध बैंक खातों में प्रदान की जाएगी।

यह भी पढे : झारखंड को जल्द 680 मेगावाट अतिरिक्त बिजली मिलने का रास्ता साफ राहत की खबर

कला-संस्कृति विभाग के निदेशक आसिफ एकराम ने बताया कि यह योजना उम्र, गंभीर बीमारी अथवा स्थायी दिव्यांगता के कारण आर्थिक कठिनाइयों का सामना कर रहे कलाकारों के लिए महत्वपूर्ण सहारा सिद्ध होगी। उन्होंने कहा कि यह पहल कलाकारों के जीवनपर्यंत योगदान के प्रति राज्य सरकार के सम्मान और कृतज्ञता का प्रतीक है।

योजना की विशेषताएं

  • पात्र कलाकारों को ₹4,000 प्रतिमाह आर्थिक सहायता
  • राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में डीबीटी से जाएगी
  • वित्तीय सहायता से कलाकारों के योगदान को मिलेगा सम्मान
  • आवेदन प्रक्रिया सरल एवं पारदर्शी

कौन करें आवेदन

झारखंड के मूल निवासी कलाकार, वृद्ध कलाकार, गंभीर रूप से बीमार कलाकार, स्थायी रूप से दिव्यांग कलाकार, संगीत, नृत्य, रंगमंच, लोककला, चित्रकला, मूर्तिकला और अन्य सांस्कृतिक विधाओं से जुड़े कलाकार।

आवश्यक दस्तावेज

आवेदन प्रपत्र, आयु प्रमाण-पत्र, वार्षिक आय प्रमाण-पत्र, निवास प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड की प्रति, बैंक खाते का विवरण, कला क्षेत्र में उपलब्धियों, सम्मान एवं पुरस्कारों के प्रमाण-पत्र, गंभीर बीमारी अथवा दिव्यांगता की स्थिति में सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी चिकित्सा/दिव्यांगता प्रमाण-पत्र।

क्या है आवेदन करने की प्रक्रिया

योजना संबंधी विस्तृत दिशा-निर्देश एवं आवेदन प्रपत्र www.jharkhand culture.com पर उपलब्ध हैं। आवेदन प्रपत्र डाउनलोड कर आवश्यक दस्तावेज सहित सांस्कृतिक कार्य निदेशालय, रांची में जमा किया जा सकता है। आवेदन की अंतिम तिथि: 31 जुलाई 2026

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version