---Advertisement---

47 साल का सहाराश्री का साम्राज्य को ढहाने की तैयारी, लखनऊ में सहाराश्री सुब्रतो रॉय के 19 संपत्तियों की लीज रिव्यू

By Annu kumari

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/ डेस्क: लखनऊ में, सहाराश्री सुब्रतो रॉय के साम्राज्य पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। 47 साल का सहाराश्री का साम्राज्य अब ढहने लगा है। कभी लखनऊ की हवा में सहारा इंडिया का रुतबा घुला रहता था। हजारों कर्मचारी, भव्य इमारतें और चमकते कारोबार से शहर की पहचान जुड़ गई थी।

लेकिन अब सहाराश्री सुब्रत रॉय का ये साम्राज्य बिखरने की कगार पर है।जिला प्रशासन और एलडीए (लखनऊ विकास प्राधिकरण) की टीमों ने सहारा समूह की कुल 19 संपत्तियों की लीज़ की समीक्षा प्रक्रिया शुरू कर दी है। इन संपत्तियों में खुद सुब्रतो रॉय की आलीशान कोठी भी शामिल है, जो लखनऊ के पॉश इलाकों में स्थित है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, तीन संपत्तियों को चिन्हित कर लिया गया है, जिन पर जल्द ही सीधा एक्शन हो सकता है। इन पर निर्माण और उपयोग संबंधी शर्तों के उल्लंघन के आरोप हैं। अधिकारियों का कहना है कि यदि जांच में लीज़ की शर्तों का उल्लंघन पाया गया, तो लीज़ निरस्त करने की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।

एलडीए और राजस्व विभाग ने संयुक्त रूप से इन संपत्तियों की जांच रिपोर्ट तैयार करनी शुरू कर दी है। प्रशासन का कहना है कि यह कार्रवाई सहारा समूह द्वारा जमीनों के गलत इस्तेमाल और लंबे समय से पेंडिंग लीज़ रिन्यूअल के मामलों को लेकर की जा रही है।

सुब्रतो रॉय का नाम लंबे समय से विवादों में रहा है। सहारा ग्रुप पर निवेशकों की रकम ना लौटाने के आरोपों से लेकर लीज़ उल्लंघन तक कई मामले चल रहे हैं। अब प्रशासनिक स्तर पर एक के बाद एक सहारा की संपत्तियों की जांच शुरू हो गई है, जिसे उनके “साम्राज्य के पतन की शुरुआत” माना जा रहा है

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---