Dr Abhishek Child Care

48 घंटे का दिया अल्टीमेटम, मशाल जुलूस आज, कल शहर बंद रहेगा

By Riya Kumari

Published :

Follow
48 घंटे का दिया अल्टीमेटम, मशाल जुलूस आज, कल शहर बंद रहेगा
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : करणी सेना के नेता हिमांशु सिंह की हत्या के खिलाफ भाजपा ने 3 जुलाई को बंद का अल्टीमेटम दिया है। पार्टी ने प्रशासन को 48 घंटे का समय देते हुए चेतावनी दी कि सभी आरोपियों की गिरफ्तारी और दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 3 जुलाई को जमशेदपुर बंद कराया जाएगा। इसकी पूर्व संध्या पर गुरुवार को शहर के सभी मंडलों में मशाल जुलूस निकाला जाएगा।

यह भी पढे : सांसद ने टाटा से बेंगलुरु के लिए की नई ट्रेन की मांग

भाजपा के महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा के नेतृत्व में बुधवार को पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त राजीव रंजन को ज्ञापन सौंपकर बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर चिंता जताई। ज्ञापन में मांग की गई कि हिमांशु सिंह हत्याकांड के सभी आरोपियों की 48 घंटे के भीतर गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए, मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराकर दोषियों को कड़ी सजा दिलाई जाए तथा घटना के समय मौजूद पुलिस अधिकारियों-कर्मियों की भूमिका की उच्चस्तरीय जांच कर उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाए।

संजीव सिन्हा ने चेतावनी दी कि प्रशासन ने कार्रवाई नहीं की तो 2 जुलाई को मशाल जुलूस और 3 जुलाई का जमशेदपुर बंद ऐतिहासिक होगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन और राज्य सरकार की होगी। प्रतिनिधिमंडल में जिला उपाध्यक्ष संजीव सिंह, बबुआ सिंह, अमरजीत सिंह राजा, जिला महामंत्री राजीव सिंह एवं जितेंद्र राय व अन्य शामिल थे।

सरयू भी बंद के साथ, अलग से की घोषणा।

शहर की लचर पुलिस व्यवस्था के खिलाफ विधायक सरयू राय नेतृत्व में भी 3 जुलाई को जमशेदपुर बंद करने का निर्णय लिया गया है। गुरुवार की शाम मशाल जुलूस भी निकाला जाएगा। यह निर्णय सरयू राय के निवास पर आयोजित सर्वदलीय, सर्व समाज की कोर कमेटी की बैठक में लिया गया। राय ने बताया कि 3 जुलाई की बंदी सफल हो, इसके लिए 2 जुलाई को बड़ी बैठक आयोजित की जा रही है।

उसमें सभी समाज, सभी दल के लोगों के साथ-साथ प्रबुद्ध लोग भी शामिल रहेंगे। कोर कमेटी की बैठक में शंभु नाथ सिंह, वाईपी सिंह, निशांत कुमार, सुखदेव, अनिकेत सिंह सावरकर, सुबोध श्रीवास्तव, सतीश सिंह, मुन्ना सिंह, राघवेंद्र प्रताप उर्फ झुन्ना, मृत्युंजय सिंह आदि शामिल हुए।

भाजपा के बंद को आजसू का समर्थन

भाजपा के बंद को आजसू पार्टी ने समर्थन देने की घोषणा की है। पार्टी के जिला प्रवक्ता अप्पू तिवारी ने कहा कि प्रदेश में बिगड़ती कानून-व्यवस्था, बढ़ते अपराध और जनता की सुरक्षा के मुद्दे पर आहूत बंद को हमारा समर्थन है। पार्टी के कार्यकर्ता पूरे जमशेदपुर में सड़कों पर उतरेंगे और शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से अपना समर्थन दर्ज कराएंगे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator