Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

नौसेना पोत मरम्मत यार्ड में अप्रेंटिस की 50 नियुक्तियां

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
नौसेना पोत मरम्मत यार्ड में अप्रेंटिस की 50 नियुक्तियां
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : रक्षा मंत्रालय के अधीन आने वाले नौसेना पोत मरम्मत यार्ड (एनएसआरवाई), श्री विजयपुरम ने एक वर्षीय टेक्निशियन अप्रेंटिस (आईटी-03 बैच) में नामांकन के लिए 50 पदों पर ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। उम्मीदवार संस्थान की वेबसाइट पर जाकर 10 अक्तूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

यह भी पढ़े : पीजीटी समेत 76 पदों पर डाक से आवेदन पत्र भेजें

  • अप्रेंटिस, कुल पद : 50
  • योग्यता : संबंधित ट्रेड में आईटीआई पास हो। स्टाइपेंड : संस्थान के नियमानुसार।
  • आयु सीमा : न्यूनतम 18 वर्ष या उससे अधिक हो। आयु की गणना अप्रेंटिसशिप शुरू होने के एक दिन पहले की तिथि से होगी। अप्रेंटिसशिप 01 दिसंबर 2026 से शुरू हो सकती है।
  • चयन प्रक्रिया : शैक्षणिक योग्यता में प्राप्त अंकों की मेरिट सूची और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर चयन होगा।
  • आवेदन शुल्क : निशुल्क ।

आवेदन प्रक्रिया

  • एनएसआरवाई की वेबसाइट (apprenticeship.recttindia.in) पर जाएं। होम पेज पर ‘Advertisment’ पर क्लिक करें।
  • नए पेज पर नोटिफिकेशन खुल जाएगी। इसे पढ़कर पात्रता जांच लें।
  • पिछले पेज पर आकर ‘Candidate Registration’ पर क्लिक कर पंजीकरण के बाद आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।
YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator