---Advertisement---

दलमा में छोड़े जाएंगे 50 हिरण, तीन हफ्ते तक छोटकाबांध में बने सॉफ्ट रिलीज सेंटर में रहेंगे

By Riya Kumari

Published :

Follow
दलमा में छोड़े जाएंगे 50 हिरण,

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा देने की दिशा में वन विभाग दलमा अभयारण्य में 50 चित्तीदार (स्पॉटेड) हिरणों को छोड़ने की तैयारी है। इन रिलीज हिरणों को छेटकाबांध स्थित सॉफ्ट सेंटर में रखा गया है, जहां उन्हें प्राकृतिक जंगल जैसे माहौल में ढालने की प्रक्रिया चल रही है।

यह भी पढे : झारखंड नगर निकाय चुनाव 2026: वार्ड पार्षद की पात्रता, जरूरी दस्तावेज और अयोग्यता के नियम स्पष्ट

बुधवार देर रात धनबाद के मैथन डैम क्षेत्र से 25 हिरण विशेष वाहनों से दलमा लाए गए, जबकि शेष 25 हिरण शुक्रवार तक पहुंचेंगे। सभी हिरणों को तीन सप्ताह तक निगरानी में रखा जाएगा। सॉफ्ट रिलीज सेंटर में उन्हें प्राकृतिक आहार, पानी और पर्याप्त खुला क्षेत्र उपलब्ध कराया गया है। वनकर्मियों और विशेषज्ञों की टीम लगातार उनके स्वास्थ्य, गतिविधियों और व्यवहार की मॉनिटरिंग कर रही है।

5 सांभर छोड़ने की योजना रद्द

वन विभाग ने पहले दलमा के जंगलों में 5 सांभरों (नर-मादा) को छोड़ने की योजना बनाई थी। गुजरात की वनतारा टीम की आपत्ति के बाद इसे रद्द कर दिया गया। इन्हें सीधे जंगल में छोड़े जाने पर उनके लिए खतरा बन सकते थे। वन्य जीवन में अचानक छोड़ने से सांभर स्वयं को सुरक्षित नहीं रख पाएंगे और उनका जीवन जोखिम में पड़ सकता है।

50 स्पॉटेड हिरणों को दलमा के जंगलों में छोड़ा जाएगा। हिरणों को मैथन डैम से लाया गया है। फिलहाल इन्हें छोटकाबांध में बनाए गए सॉफ्ट रिलीज सेंटर में रखा गया सबा आलम अंसारी (DFO)

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---