---Advertisement---

मुंगेर में कब्रिस्तान की बाउंड्री को लेकर 50 राउंड फायरिंग : युवक को लगी गोली

By Muskan Thakur

Updated On:

Follow
मुंगेर में कब्रिस्तान की बाउंड्री को लेकर 50 राउंड फायरिंग

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : मुंगेर में शनिवार को कब्रिस्तान की बाउंड्री को लेकर 2 पक्षों में गोलीबारी हुई है। इसमें एक युवक घायल है। फायरिंग के बाद पथराव किया गया है। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद है।घायल शख्स का नाम अंकुश कुमार है। वो फरदा गांव का रहने वाला है। उसे इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना सफियाबाद थाना क्षेत्र स्थित फरदा गांव की है।ग्रामीण राकेश रंजन ने बताया कि ‘बबलू मल्लिक और उसके परिजनों ने अंधाधुंध गोलियां चलाई। लगभग 50 राउंड गोली चली है।गोलीबारी के बाद गुस्साए लोगों ने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर सफियाबाद-लखीसराय नेशनल हाईवे को बांक टोला फरदा गांव के पास जाम कर दिया है।

ये भी पढ़े : 22 सितंबर से लागू नई GST दरें, रोजमर्रा का सामान सस्ता पर पेट्रोल-डीजल अब भी महंगे

सुबह ही दिल्ली से मुंगेर आया था अंकुश

फायरिंग में घायल अंकुश के परिजन ने बताया कि, बेटा दूसरे प्रदेश में रहकर मजदूरी करता है। आज ही वह सुबह दिल्ली से आया था। दिल्ली से आने के बाद वह अपने गांव के पास गंगा स्नान करने गया था। वापस घर लौट रहा था तभी उसे गोली लग गई। सदर अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर आशीष कुमार ने बताया कि, ‘युवक के बाएं पैर में घुटने के पास गोली लगी है, जो हड्डी को चीरते हुए निकल गई है। उसकी स्थिति गंभीर है।’

25 साल से चल रहा था जमीन विवाद

गांव वालों ने बताया कि, फरदा पेट्रोल पंप के पास दशरथ यादव की जमीन पर बबलू मलिक कब्जा कर रहा था। मामला फिलहाल कोर्ट में चल रहा है। बीते 25 सालों से इस जमीन को लेकर विवाद चल रहा है 2 दिन पहले भी स्थानीय सत्यवती थाने की पुलिस ने बबलू मलिक को बुलाकर कहा था कि मामला कोर्ट में चल रहा है तो विवादित जमीन पर दीवार ना बनाए।

इसके बाद पुलिस ने बबलू मलिक को छोड़ दिया था। आज फिर वो दीवार बनाने लगा। लोगों ने जब इसका विरोध किया तो फायरिंग शुरू कर दी।इसी दौरान उसने अपना वर्चस्व कायम करने को लेकर 24 राउंड गोली चलाई। वहां मौजूद सभी लोग बचने की कोशिश करते रहे। इसी बीच अंकुश गंगा नहाकर अपना घर आ रहा था। इस दौरान उसे गोली लग गई।

SP बोले- 22 लोगों को गिरफ्तार किया गया है

SP सैयद इमरान ने बताया सुबह सूचना मिली कि ‘कब्रिस्तान की बाउंड्री को लेकर दो समुदाय में झगड़ा हुआ है। गोलियां भी चली है। दोनों ओर से 22 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। वीडियो के जरिए लोगों की पहचान की जा रही है। अभी हालात सामान्य है।’

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version