Dr Abhishek Child Care

भारत में कोरोना पॉजिटिव के 5357 नए मामले 32 हजार के पार एक्टिव केस

By admin

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद /डेस्क : भारत  में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 5357 नए मामले सामने आए हैं। एक्टिव केस भी बढ़कर 32 हजार 814 हो गए हैं। इससे पहले शनिवार को लगातार दूसरे दिन कोरोना के 6 हजार से अधिक मामले सामने आए थे। में 60 साल से ऊपर और गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। सार्वजनिक जगहों पर मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि देश में 24 घंटे में कोरोना के 6,155 नए मामले दर्ज किए गए हैं। लगातार दूसरे दिन मिले छह हजार से ज्यादा मरीज मिले हैं। शुक्रवार को कोरोना के 6,050 मामले दर्ज किए गए थे। सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 31,194 हो गई है।

11  लोगो की हुई मोत

कोरोना से 11 लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 5,30,954 हो गई है। इस बीमारी से अब तक देश में 4,47,51,259 लोग संक्रमित हो चुके हैं। सक्रिय मामलों की संख्या कुल संक्रमितों का 0.07 प्रतिशत है। इस दौरान दैनिक संक्रमण दर 5.63 प्रतिशत और साप्ताहिक संक्रमण दर 3.47 प्रतिशत दर्ज की गई।

कोरोना से ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.74 प्रतिशत दर्ज की गई है। मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है। राष्ट्रव्यापी कोरोना टीकाकरण अभियान के तहत देश में अब तक कोरोनारोधी टीके की 220.66 करोड़ डोज दी जा चुकी हैं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator