---Advertisement---

रामकृष्णा फोर्जिंग्स प्लांट-5 में 55वें राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह का समापन 

By Riya Kumari

Published :

Follow
रामकृष्णा फोर्जिंग्स प्लांट-5 में 55वें राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह का समापन 

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : रामकृष्णा फोर्जिंग्स लिमिटेड, प्लांट-5 में 55वें राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह का समापन समारोह बुधवार को बड़े उत्साह के साथ आयोजित किया गया। समारोह की अध्यक्षता चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर शक्ति प्रसाद सेनापति ने की।

यह भी पढे : गुड़गांव हादसा: मृतक मजदूरों के परिजनों से मिले संजय सेठ और विद्युत वरण महतो, मुआवजा व नौकरी दिलाने की पहल

अपने संबोधन में उन्होंने सुरक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कर्मचारियों से हमेशा सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि सुरक्षा उपकरणों के उपयोग में कभी भी समझौता नहीं करना चाहिए। उन्होंने रोड सेफ्टी पर भी विशेष जोर देते हुए सभी से बिना हेलमेट बाइक या स्कूटी न चलाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि “शून्य दुर्घटना” का लक्ष्य हर समय बनाए रखना चाहिए और सुरक्षा हर व्यक्ति की व्यक्तिगत जिम्मेदारी है। उन्होंने इस वर्ष की थीम “सुरक्षा बढ़ाने के लिए लोगों को संलग्न करें, शिक्षित करें और सशक्त बनाएं” पर भी प्रकाश डाला।

मुख्य मानव संसाधन अधिकारी भूपेंद्र सिंह लोधी ने कहा कि सुरक्षा और स्वास्थ्य एक विकसित भारत की बुनियादी आवश्यकता हैं। वहीं प्लांट हेड कृष्ण कुमार झा ने सभी को “जीरो एक्सीडेंट, जीरो इंसिडेंट” का मंत्र देते हुए सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने का संदेश दिया।

सुरक्षा प्रबंधक नवीन सिन्हा ने बताया कि प्लांट-5 में 4 से 10 मार्च तक राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह मनाया गया, जिसके दौरान सेफ्टी ड्राइंग, सेफ्टी स्पीच और ऑनलाइन सेफ्टी क्विज जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन गतिविधियों का उद्देश्य कर्मचारियों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। कार्यक्रम को सफल बनाने में सुरक्षा पदाधिकारी आदित्य प्रकाश की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही। समारोह के दौरान सुरक्षा जागरूकता पर आधारित एक संक्षिप्त नाटक भी प्रस्तुत किया गया, जिसके माध्यम से सुरक्षित कार्य वातावरण और शारीरिक स्वास्थ्य के महत्व का संदेश दिया गया।

समापन समारोह में धन्यवाद ज्ञापन मानव संसाधन विभाग की ओर से राकेश कुमार ने किया। इस अवसर पर कंचन चौधरी, जीवन सुदादे, कुलदीप सिंह, रणवीर सिंह तोमर, राकेश कादयान, पंकज मिश्रा, ललन कुमार, बिद्याधर महतो, हरिओम कात्यायन, प्रदुमन सिंह, गुरुपद मांझी, उज्जवल पात्रा, बरिन मल्लिक, सुखेन रॉय, ललन सिंह, तपस पॉल सहित अनेक कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम के माध्यम से कर्मचारियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का संदेश दिया गया, ताकि कार्यस्थल पर सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित किया जा सके।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---