Advertisement 2

XLRI के स्किल डेवलपमेंट सेंटर से 57 कामगारों ने लिया प्रशिक्षण, जुड़ेंगे स्वरोजगार से

By Aditi Pandey

Published :

Follow
57 workers received training from XLRI
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: XLRI जमशेदपुर के फादर मैकग्राथ स्किल डेवलपमेंट सेंटर (एफएम-एसडीसी) ने अपनी स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम के पांचवें बैच का सर्टिफिकेशन समारोह कैंपस में आयोजित किया। इस बैच के 57 छात्रों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए। इसमें दो राज्यों के ग्रामीण और वंचित समुदायों के युवा हैं। इस बैच में कंप्यूटर स्किल्स एवं डाटा एंट्री कोर्स के 43, गारमेंट एवं फैशन डिजाइनिंग के 6 और प्लंबिंग एवं इलेक्ट्रिकल वायरिंग इंटर्नशिप के 8 छात्र शामिल थे।उन सभी छात्रों को व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।

यह भी पढ़ें: अब ट्रेनों की टक्कर पर लगेगी ब्रेक, झारखंड में लागू होगी नई सुरक्षा तकनीक

अपने-अपने क्षेत्र में कार्य करने में महारथ हासिल करने के बाद सभी को प्रमाण पत्र दिया गया। इससे पहले भी इस प्रोग्राम से ट्रेनिंग लेकर कई छात्र स्कूलों, निजी कंपनियों, सरकारी कार्यालयों में नौकरी कर रहे हैं, जबकि कुछ ने उद्यमिता का रास्ता अपनाया है। सर्टिफिकेट वितरण समारोह में सेंटर के कन्वीनर फादर डोनाल्ड डिसिल्वा एसजे ने छात्रों का स्वागत करते हुए कहा कि जेवियर कम्युनिटी कॉलेज (एक्ससीसी) ने अब तक 198 छात्रों को प्रशिक्षित किया है। यह पहल एक्सएलआरआइ की समाज से जुड़ाव की मिशन को प्रतिबिंबित करती है, साथ ही उन्हें मिलने वाले प्रमाणपत्र से वे आगे पूरी गरिमा और आत्मविश्वास के साथ ना सिर्फ नौकरी बल्कि स्वरोजगार कर सकेंगे।

एक्सएलआरआइ के डायरेक्टर फादर सेबेस्टियन जॉर्ज एसजे ने छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि आज रोजगार योग्यता डिग्री से ज्यादा स्किल्स पर निर्भर है। छात्रों को निरंतर अपस्किलिंग और उत्कृष्टता की सलाह दी। जेसुइट प्रोविंशियल फादर जेरी कुटिना एसजे ने ईमानदारी पर बल देते हुए छात्रों से समाज के लिए जिम्मेदार योगदान की अपील की। वहीं प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर फादर प्रवीण जोस एसजे ने बताया कि एक्सएलआरआइ ने विद्यार्थियों के पूरे प्रशिक्षण को अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों के तहत नि:शुल्क कराया। जिसमें उन्हें कम्युनिकेशन स्किल्स और वर्कप्लेस रेडीनेस से जुड़ी जानकारी दी गयी। इससे छात्रों को सरकारी सेवा, शिक्षा, उद्यमिता और कंस्ट्रक्शन सेक्टर में अवसर मिले।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator
Exit mobile version