---Advertisement---
Banner 1
Banner 2

बीटेक कैडेट एंट्री स्कीम से नेवी में 60 अफसर होंगे भर्ती

By Riya Kumari

Published :

Follow
बीटेक कैडेट एंट्री स्कीम से नेवी में 60 अफसर होंगे भर्ती

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : भारतीय नौसेना ने 10+2 (बीटेक) कैडेट एंट्री स्कीम के तहत चार वर्षीय डिग्री कोर्स में प्रवेश के लिए आवेदन मांगे हैं। इसके तहत 60 पद भरे जाएंगे। जनवरी 2027 से कोर्स शुरू होगा। जेईई (मेन) 2026 की परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 18 जून 2026 है।

यह भी पढे : आबकारी सिपाही के 722 पद रिक्त

योग्यता : मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से 12वीं पास हो। भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और गणित (पीसीएम) में कुल 70 फीसदी अंक प्राप्त किए हो।

  • दसवीं या 12वीं में अंग्रेजी विषय में न्यूनतम 50% अंक प्राप्त किए हों।
  • आवेदक के पास जेईई (मेन) 2026 परीक्षा में वैध स्कोर प्राप्त हो।

वेतनमान : परमानेंट कमीशन मिलने के बाद 56,100 से 1,77,500 रुपये।

आयु सीमा

  • आवेदक का जन्म 02 जुलाई 2007
  • और 01 जनवरी 2010 के बीच में हो।

चयन प्रक्रिया

  • जेईई (मेन) 2026 परीक्षा के स्कोर के आधार पर उम्मीदवारों को सर्विस सिलेक्शन बोर्ड (एसएसबी) इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
  • यहां होगा साक्षात्कार : बेंगलुरु / भोपाल/ विशाखापट्टनम / कोलकाता में सितंबर 2026 में साक्षात्कार होगा।

आवेदन प्रक्रिया

  • भारतीय नौसेना की वेबसाइट (www.joinindiannavy.gov.in/) पर जाएं।
  • होमपेज पर न्यूज सेक्शन में Online application window for 10+2 B.Tech Cadet entry for Jan 27 course is live from 29 May 26 -18 Jun 26 पर क्लिक कर पीडीएफ डाउनलोड करके पढ़ लें।
  • दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version