जेईई मेन के दूसरे सत्र में शामिल होंगे 7 हजार छात्र

By Riya Kumari

Published :

Follow
जेईई मेन के दूसरे सत्र में शामिल होंगे 7 हजार छात्र

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर :  जेईई मेन 2026 के दूसरे सत्र की परीक्षा को लेकर जमशेदपुर के विद्यार्थियों ने तैयारियां शुरू कर दी है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित इस इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा के दूसरे चरण में जमशेदपुर से लगभग 7 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। शहर के विभिन्न केंद्रों पर 2 अप्रैल से शुरू होने वाली यह परीक्षा 8 अप्रैल तक चलेगी।

यह भी पढे : मायके से मिली संपत्ति पर पति का अधिकार नहीं

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

गौरतलब है कि बीई और बीटेक (पेपर-1) के लिए परीक्षा 2, 4, 5, 6 और 8 अप्रैल को निर्धारित की गई है, जबकि बी.आर्क और बी. प्लानिंग (पेपर-2) की परीक्षा 7 अप्रैल को आयोजित होगी। इस दूसरे सत्र को छात्रों के लिए ‘सुधार के अंतिम अवसर’ के रूप में देखा जा रहा है। आधिकारिक वेबसाइट पर एडमिट कार्ड उपलब्ध करा दिए गए हैं। परीक्षा सुबह 9 से 12 बजे और दोपहर 3 से 6 बजे तक दो पालियों में होगी। केंद्रों पर बायोमेट्रिक उपस्थिति और गहन तलाशी की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। विद्यार्थियों को रिपोर्टिंग समय से एक घंटा पहले पहुंचने को कहा गया है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---