Image Slider
Dr Abhishek Child Care
Puja Swite Advertisement

इस वर्ष 7220 की हुई एचआईवी जांच, 3410 को संक्रमण

By Riya Kumari

Published :

Follow
इस वर्ष 7220 की हुई एचआईवी जांच, 3410 को संक्रमण

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : समाहरणालय सभागार में उपायुक्त राजीव रंजन की अध्यक्षता में जिला एड्स नियंत्रण एवं रोकथाम समिति की बैठक हुई। इसमें जिले में एचआईवी/एड्स की रोकथाम, जांच, उपचार, देखभाल और एचआईवी के साथ जीवन जी रहे लोगों को सहयोग उपलब्ध कराने के लिए संचालित गतिविधियों की समीक्षा की गई।

यह भी पढे : 25 से 28 तक होगी बारिश 10 को मानसून की विदाई

बैठक में बताया गया कि इस वर्ष अबतक जिले में 7220 एचआईवी जांच की जा चुकी है। वहीं, अनुमानित 3410 लोग एचआईवी के साथ जीवन जी रहे हैं। उपायुक्त ने संक्रमण की रोकथाम के लिए जागरूकता अभियान को प्रभावी बनाने तथा अधिक से अधिक लोगों तक जांच और उपचार की सुविधा पहुंचाने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने कहा कि एचआईवी/एड्स की रोकथाम के लिए बचाव, जांच, उपचार, देखभाल और सहयोग के स्तर पर समन्वित प्रयास जरूरी है।

उन्होंने संबंधित विभागों और संस्थाओं को आपसी समन्वय से जागरूकता, जांच एवं उपचार सेवाओं को और मजबूत करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि एचआईवी के साथ जीवन जी रहे लोगों के प्रति संवेदनशील और सहयोगात्मक दृष्टिकोण अपनाना आवश्यक है। भेदभाव से बचते हुए उन्हें आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं और सामाजिक सहयोग उपलब्ध कराया जाए।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version