डी.ए.भी पब्लिक स्कूल बोलानी मे 75वाँ एन सी सी दिवस मनाया गया

By admin

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/बड़बिल (रिपोर्ट -संजय सिन्हा) : बोलानी टाउनशिप क्षेत्र स्थित डी ए भी पब्लिक स्कूल मे बीते रविवार को 75वाँ एन सी सी दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित की गई।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप मे  केंद्रीय औधोगिक सुरक्षा बल बोलानी युनिट के  डिप्टी कमांडेंट रोशन राजा उपस्थित रहे।

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

विषिष्ट अतिथि के रूप मे डी ए भी पब्लिक स्कूल की प्राधानाचार्या हिरण्यमायी माहंती उपस्थित रही।कार्यक्रम के आरम्भ मे राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि एन सी सी का गठन युवाओं मे सेना के प्रति जागरूकता लाने और सैन्य स्तर पर तैयार करने की गई है।

इस अवसर पर एन सी सी कैडरो के बीच खेल कुद,डांस, के साथ साथ आर्कषण पैरेड किया गया। मुख्य अतिथि एवं विषिष्ट अतिथियो के द्वारा सबसे बढ़िया ड्रील, अनुशासन, टीम लीडिंग,डाँस आदि करने वाले विद्यालय के एन सी सी कैडरो को पुरूस्कार दिया गया। कार्यक्रम का संचालन  एन सी सी के द्वितीय श्रेणी अधिकारी दीपांकर पंडा के देख रेख मे किया गया। इस कार्यक्रम को सुचारू रुप से चलाने मे  डी ए भी पब्लिक स्कूल बोलानी के सभी शिक्षक,शिक्षिकाऐ आदि ने अहम भूमिका निभाई।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---