Advertisement 2

8 साल के आदित्य राज ने इंटरनेशनल मॉडलिंग प्रतियोगिता में जमाया जलवा, विधायक सरयू राय ने दी बधाई

By Riya Kumari

Published :

Follow
8 साल के आदित्य राज ने इंटरनेशनल मॉडलिंग प्रतियोगिता में जमाया जलवा, विधायक सरयू राय ने दी बधाई
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक Saryu Roy ने गुरुवार को बारीडीह निवासी वर्षा श्रीवास्तव और सतीश कुमार के पुत्र आदित्य राज से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। विधायक ने आदित्य की उपलब्धि की सराहना करते हुए उनका हौसला बढ़ाया और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

यह भी पढे : Nautapa 2026: 25 मई से 2 जून तक पड़ेगी भीषण गर्मी, जानिए क्या है नौतपा और कैसे करें बचाव

इंटरनेशनल मॉडलिंग प्रतियोगिता में दूसरा स्थान

महज 8 साल के आदित्य राज ने मिस/मिस्टर/मिसेज/किड्स मॉडलिंग-डांस प्रतियोगिता (इंडिया-एशिया) में शानदार प्रदर्शन करते हुए जमशेदपुर का नाम रोशन किया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित इस प्रतियोगिता में आदित्य ने दूसरा स्थान हासिल किया।

आदित्य की मां वर्षा श्रीवास्तव ने बताया कि यह प्रतियोगिता 16 और 17 मई को आदित्यपुर स्थित “द क्रूज” में आयोजित की गई थी। प्रतियोगिता में कुल 13 राउंड हुए, जिसमें आदित्य राज ने मॉडलिंग कैटेगरी में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

परिवार में खुशी का माहौल

आदित्य राज की इस उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है। उनके नाना दीपक श्रीवास्तव Ramakrishna Mission English School में गेम टीचर रह चुके हैं, जबकि नानी रीतू श्रीवास्तव गृहिणी हैं। दोनों अपने नाती की सफलता से बेहद गर्व महसूस कर रहे हैं।

कम उम्र में बड़ी उपलब्धि

कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाकर आदित्य राज ने यह साबित कर दिया कि मेहनत और आत्मविश्वास से किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है। जमशेदपुर के लोगों के लिए भी यह गर्व का विषय है कि शहर का एक बच्चा देश-विदेश में अपनी पहचान बना रहा है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator
Exit mobile version