भगवान बिरसा मुंडा फुटबॉल प्रतियोगिता का नगर परिषद अध्यक्ष ने किया शुभारंभ

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
Municipal Council President inaugurated the Bhagwan Birsa Munda Football Tournament

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / चक्रधरपुर : भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर चक्रधरपुर प्रखंड के चारमोड़ खेल मैदान में चार दिवसीय भगवान बिरसा मुंडा फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन चक्रधरपुर नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने किया।

यह भी पढ़े : Jharkhand Foundation Day 2026: हेमंत सोरेन ने कल्पना सोरेन के साथ बिरसा मुंडा को किया नमन

Sunrise Enclave

इससे पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव, झामुमो केंद्रीय सदस्य रामलाल मुंडा, विधायक प्रतिनिधि पीरु हेंब्रम, प्रखंड सचिव ताराकांत सिजुई, संजीत बांकीरा एवं झामुमो प्रखंड कोषाध्यक्ष सुनील सुम्ब्रुई ने भगवान बिरसा मुंडा की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद अतिथियों ने कछाप ब्रदर्स और त्रिमूर्ति एफसी के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। दोनों टीमों के बीच खेले गए उद्घाटन मुकाबले में त्रिमूर्ति एफसी की टीम ने जीत दर्ज की।आयोजन समिति के अनुसार प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 18 नवंबर को खेला जाएगा।

प्रतियोगिता की विजेता टीम को 50 हजार रुपये तथा उपविजेता टीम को 35 हजार रुपये नकद पुरस्कार दिया जाएगा। वहीं तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमों को 20-20 हजार रुपये तथा पांचवें से आठवें स्थान पर रहने वाली टीमों को 10-10 हजार रुपये पुरस्कार स्वरूप दिए जाएंगे। इसके अलावा मैन ऑफ द सीरीज, फाइनल मैच के मैन ऑफ द मैच और सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर को भी पुरस्कृत किया जाएगा।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट