सोशल संवाद/डेस्क : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प की मंगलवार को फिलीपींस में मुलाकात हुई। दोनों लीडर राजधानी मनीला में हो रही क्वाड मीटिंग में शामिल हुए। ट्रम्प ने मोदी की तारीफ की और कहा कि वे टफ इंसान हैं।
यह भी पढे : ट्रम्प-पुतिन-जिनपिंग की पहली बार एकसाथ मीटिंग:80 साल बाद 3 सुपर पावर्स की बातचीत होगी
क्वाड बैठक में प्रधानमंत्री मोदी, डोनाल्ड ट्रम्प, जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज शामिल हुए हैं। ट्रम्प ने बैठक के दौरान ईरान पर बयान दिया। उन्होंने कहा कि ईरान पागल देश है। इसी वजह से उसे परमाणु हथियार हासिल नहीं करने दिया जा सकता। PM मोदी ने जमीन पर लगे स्पॉट मार्कर को उठा लिया। इस पर तिरंगा बना हुआ था। इसे नेताओं के खड़े होने की जगह बताने के लिए रखा गया था।
ट्रम्प ने क्वाड के 4 बड़े फैसलों का ऐलान किया
क्वाड बिजनेस लीडर्स फोरम: अगले साल चारों देशों के कारोबारियों का पहला साझा मंच बनाया जाएगा। इसका मकसद आपसी व्यापार और कारोबारी रिश्तों को बढ़ाना है।
सुपर इंटेलिजेंस एक्सेलरेटर: चारों देश मिलकर सुपर इंटेलिजेंस के क्षेत्र में काम करेंगे। इसके लिए नया क्वाड एक्सेलरेटर शुरू किया जाएगा।
मैरीटाइम इंटेलिजेंस शेयरिंग कॉरपोरेशन: समुद्र में होने वाली गतिविधियों पर नजर रखने और खुफिया जानकारी साझा करने के लिए चारों देश मिलकर काम करेंगे। इसके तहत समुद्री निगरानी विमानों के साथ सैन्य अभ्यास भी किया जाएगा।
क्वाड साइबर सिक्योरिटी सहयोग: चारों देश साइबर हमलों और डिजिटल नेटवर्क से जुड़े खतरों की जानकारी एक-दूसरे के साथ साझा करेंगे। इससे जरूरी सरकारी और दूसरे महत्वपूर्ण डिजिटल सिस्टम को सुरक्षित रखने में मदद मिलेगी।











