सरयू राय की 26वीं रामार्चा पूजा संपन्न, बारिश के बीच हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाप्रसाद

By Riya Kumari

Published :

Follow
सरयू राय की 26वीं रामार्चा पूजा संपन्न, बारिश के बीच हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाप्रसाद

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय की प्रमुख यजमानी में आयोजित 26वीं श्री रामार्चा पूजा महाप्रसाद वितरण के साथ संपन्न हो गई। बारिश के बावजूद रविवार दोपहर 12 बजे से श्रद्धालुओं की भीड़ प्रसाद ग्रहण करने के लिए उमड़ पड़ी। आयोजकों के अनुसार, करीब 50 हजार लोगों ने महाप्रसाद ग्रहण किया।

यह भी पढे : Jharkhand Congress March: 26 नवंबर को रांची में संविधान रक्षा मार्च, जमशेदपुर से जाएंगे हजारों कार्यकर्ता

Sunrise Enclave

प्रसाद वितरण की शुरुआत विधायक सरयू राय ने स्वयं अपने हाथों से की। इस दौरान वह श्रद्धालुओं को विनम्रता के साथ प्रसाद बांटते नजर आए। महाप्रसाद में हाथी कान पूरी, सब्जी, चटनी, बूंदिया और लड्डू शामिल थे।

शाहाबाद से बुलाए गए थे खास कारीगर

रामार्चा पूजा के महाप्रसाद के लिए हाथी कान पूरी तैयार करने को बिहार के शाहाबाद से विशेष कारीगर बुलाए गए थे। कारीगरों द्वारा बनाई गई बड़ी और स्वादिष्ट पूड़ियों की श्रद्धालुओं ने खूब सराहना की।

कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग हुए शामिल

पूजा के 26वें आयोजन में सांसद विद्युत वरण महतो, विधायक समीर मोहंती और मंगल कालिंदी, सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति डॉ. एसएन पाठक, कोल्हान विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. एंजेला गुप्ता, पूर्व सांसद सुमन महतो, पूर्व विधायक मेनका सरदार और कुणाल षाड़ंगी समेत कई प्रमुख लोग शामिल हुए।

इसके अलावा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सिद्धिनाथ सिंह, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी, भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव सिन्हा, जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू, उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा, जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय सचिव धर्मेंद्र तिवारी और खादी बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष जयनंदू समेत कई गणमान्य लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

आयोजन में ट्रस्ट की रही अहम भूमिका

कार्यक्रम में लक्ष्मण टुडू, राज कुमार सिंह, पंकज सिंह, विक्टर सोरेन, मोहन कर्मकार, आस्तिक महतो, बबन राय, रघुनाथ पांडेय, रजत सिंह, मुकेश मित्तल, श्रीकांत सिंह, शशि भूषण प्रसाद, आरआर दुबे, जुगनू पांडेय, परितोष सिंह, अविनाश अनुपम और अन्य विशिष्ट लोग भी मौजूद रहे।

प्रसाद वितरण की व्यवस्था में स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट के दोनों ट्रस्टी अशोक गोयल और आशुतोष राय की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आयोजन में सैकड़ों विशिष्ट लोगों के साथ हजारों आम श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट