इंडियन बैंक में अप्रेंटिस की भर्तियां

By Riya Kumari

Published :

Follow
इंडियन बैंक में अप्रेंटिस की भर्तियां

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : इंडियन बैंक ने अप्रेंटिस की 1500 भर्तियां करने के लिए अधिसूचना जारी की है। चयनित उम्मीदवारों को एक वर्ष का प्रशिक्षण दिया जाएगा। ये भर्तियां नई दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, झारखंड समेत अन्य राज्यों में की जाएंगी। इच्छुक अभ्यर्थी वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 नवंबर 2026 है।

यह भी पढे : जूनियर मेंटेनेंस इंजीनियर समेत 11 पदों पर फॉर्म भरें

Sunrise Enclave

अप्रेंटिस

कुल पद : 1500

योग्यता : किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री या समकक्ष योग्यता हो। अभ्यर्थी ने 01 अप्रैल 2022 से 01 नवंबर 2026 के बीच स्नातक की परीक्ष पास की हो।

  • जिस राज्य के लिए आवेदन कर रहे हैं वहां की स्थानीय भाषा का ज्ञान होना अनिवार्य है।

स्टाइपेंड : 12,300 से 15,000 रुपये।

आयु सीमा : न्यूनतम 20 और अधिकतम 28 वर्ष से कम हो। आयु सीमा की गणना 01 नवंबर 2026 को आधार मानकर की जाएगी।

  • अधिकतम आयु सीमा में एससी/एसटी वर्ग को पांच वर्ष, ओबीसी (एनसीएल) वर्ग को तीन वर्ष और दिव्यांगों को 10 वर्ष की छूट मिलेगी।

आवेदन शुल्क

  • 800 रुपये। एसी/एसटी वर्ग और दिव्यांगों के लिए 175 रुपये शुल्क देय होगा।

चयन प्रक्रिया

  • लिखित परीक्षा, स्थानीय भाषा परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन, चिकित्सा परीक्षण के आधार पर चयन होगा।

आवेदन प्रक्रिया

  • इंडियन बैंक की करियर से संबंधित वेबसाइट (indianbank.bank.in/en/career) पर जाएं।
  • होमपेज पर पर भर्ती से संबंधित कई नोटिफिकेशन दिखाई देंगे। इसमें से
  • Engagement of Apprentices in
  • Indian Bank for FY 2026-27 पर क्लिक करें। अब Detailed
  • advertisement for Engagement of Apprentices for FY 2026-27 under the Apprentices Act 1961
  • पर क्लिक करें।
  • नए पेज पर नोटिफिकेशन की पीडीएफ फाइल खुल जाएगी। इसे पढ़कर योग्यता जांच लें।
  • आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके लिए नोटिफिकेशन में दिए गए लिंक
  • https://nats.education.gov.in/पर क्लिक करें। यहां पर ऊपर
  • Student पर क्लिक करें। यहां होमपेज पर सामने ही दो विकल्प दिखाई देंगे। इनमें से ‘Regular
  • Student (For Diploma /Graduate Pass-out Students)’
  • पर क्लिक करें।
  • अब नए पेज पर Student
  • Registration पर क्लिक करें। यहां रजिस्ट्रेशन करने के बाद निर्देशानुसार आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।
YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---